फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Six miscreants caught for robbing lakhs of rupees from an elderly person in Durg

Durg Robbery: दुर्ग में बुजुर्ग से लाखों रुपये की लूटने वाले छह बदमाश पकड़े, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 08 Apr 2023 10:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Apr 2023 10:49 AM IST
सार

पद्मनाभपुर थाना इलाके के हनोदा के डायवर्जन के पास गांव भोथीपार पोस्ट चारभाटा गुंडरदेही जिला बालोद के बीएसपी से सेवानिवृत्त कर्मी पैगंबर सिंह मंडावी (63) से लूट की वारदात हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Six miscreants caught for robbing lakhs of rupees from an elderly person in Durg
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना इलाके में बुजुर्ग के साथ लाखों रुपये की लूटपाट करने वाले छह लोगों को पुलिस ने बिलासपुर से हिरासत लिया है। पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह पहले भी दो बार बालोद और एक बार बेमेतरा में लूटपाट की वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


इस बार बिलासपुर गिरोह को अपना निशान बनाने के लिए जा रहे थे लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही दुर्ग पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को हिरासत में लिया। पीड़ित ने सभी लोगों को पहचान लिया है। पुलिस इस मामले का जल्द खुलासा करेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पद्मनाभपुर थाना इलाके के हनोदा के डायवर्जन के पास गांव भोथीपार पोस्ट चारभाटा गुंडरदेही जिला बालोद के बीएसपी से सेवानिवृत्त कर्मी पैगंबर सिंह मंडावी (63) से लूट की वारदात हुई है। ठगी करने वाले आरोपी 27 मार्च की शाम को पीड़ित के घर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बुजुर्ग से कहा कि आपके खेत के पास ही सड़क बन रही है। वो लोग वहां पर जेसीबी चला रहे हैं। अगर आपको भी कुछ काम करवाना है तो बताइए हमारे पास जेसीबी है, जो अभी खाली है। इस पर बुजुर्ग ने कहा कि खेत का समतलीकरण करवाना है, क्या खर्च लगेगा। 

उसके बाद आरोपी ने कहा कि अपनी स्वेच्छा से जो देगे रख लेंगे। इसके बाद आरोपी 28 मार्च को जेसीबी लेकर उसके खेत में पहुंचे और खेत समतलीकरण का काम किया। आरोपियों ने काम करने के बाद बुजुर्ग से कहा कि इस काम करने के एवज में 27 लाख रुपये मेहनाताना हुआ है। 

बुजुर्ग ने इतने रुपये देने से मना करते हुए सिर्फ 50 हजार रुपये देने की बात कही। इस पर आरोपी 50 हजार रुपये लेने के लिए भी तैयार हो गए। आरोपियों ने बुजुर्ग को धमकाया कि यदि उन्हें उनका रुपये नहीं नहीं देगे तो पुलिस से शिकायत करेंगे। बुजुर्ग आरोपियो की  धमकी से डर गया और अगले दिन ही रुपये देने के लिए तैयार हो गया।

पीड़ित पैगंबर सिंह मंडावी 29 मार्च को एक आरोपी के साथ बाइक से भिलाई आया। रिसाली में रहने वाले अपने बड़े बेटे से एफडी के दस्तावेज लिए और सिविक सेंटर स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचकर एफडी तोड़वाकर 13 लाख 50 हजार रुपये निकाले। बुजुर्ग एक आरोपी के साथ वापस बालोद के लिए निकला। आरोपियों ने पहले से ही लूटपाट करने की योजना बनाकर बुजुर्ग से सुनसान इलाका देखकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। 

धनोरा से हनोदा के बीच रास्ते में आरोपी के बाकी दोनों साथी भी बाइक से पहुंच गए। तीनों आरोपियों ने मिलकर बुजुर्ग के साथ रुपये से भरे बैग लेकर फरार हो गए। बुजुर्ग अपनी बाइक से अपने गांव लौटा। अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद बुजुर्ग ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया है एक आरोपी के हाथ में 786 लिखा हुआ है, और तीनों आरोपी को देखकर पहचान सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed