Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Six arrested in case of murder of youth in love triangle in Durg

छत्तीसगढ़: 'मैं तुमसे तंग आ चुकी हूं'... फोन कर गर्लफ्रेंड ने बुलाया, फैलाया ऐसा जाल; उतार दिया मौत के घाट

Wed, 01 Jan 2025 08:59 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 08:59 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या प्लानिंग के तहत की गई। पुलिस ने हत्या में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Six arrested in case of murder of youth in love triangle in Durg
मृतक चेतन साहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई युवक के हत्या मामले में पुलिस ने तीन अपचारी बालक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में युवती रोशनी को आरोपी बनाया गया। पद्मनाभपुर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि कसारीडीह पुलिस लाइन निवासी चेतन साहू नाम के युवक का प्रेम प्रसंग घर के पास रहने वाली युवती के साथ चलता था।
विज्ञापन
Trending Videos

युवक और युवती दोनों की मां पुलिस विभाग में पदस्थ है। घटना के कुछ दिन पूर्व युवती की मां का ट्रांसफर सरगुजा हो गया। युवती भी उसके साथ सरगुजा चली गई, जहां सरगुजा निवासी युवक कुलेश्वर साहू के प्रति युवती रोशनी लकड़ा आकर्षित हो गई।

इस दौरान चेतन भी युवती को फोन करता था। जिससे वह परेशान हो गई थी। 24 दिसंबर को रोशनी अपनी मां के साथ दुर्ग आई थी। चेतन रोशनी से मिलने के लिए बोला। लेकिन युवती ने उससे मिलने के लिए इनकार कर दिया। चेतन की बात रोशनी ने सरगुजा वाले प्रेमी कुलेश्वर साहू को बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद आरोपी रोशनी और कुलेश्वर ने चेतन की हत्या प्लानिंग की। प्लानिंग के तहत रोशनी ने चेतन को कॉल करने ग्राउंड के पास बुलाया। जहां पहले से कुलेश्वर और उसके साथी मौजूद थे। चेतन के पहुंचाने पर कुलेश्वर उसे रोशनी से बात करने को लेकर विवाद किया।

विवाद बढ़ने पर तीन अपचारी बालक कुलेश्वर,आकाश देशलहरे ने मिलकर लाठी डंडे से चेतन की दौडा-दौड़ाकर पिटाई कर दी। घटना में अपनी जान बचाते हुए घर के बाउंड्रीवाल से कूद कर पहुंचा। लेकिन पैर सिल्प होने से आरोपियों के हत्थे चढ़ने पर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस घटना की प्रेमिका रोशनी लकड़ा, कुलेश्वर साहू,आकाश देशलहरे समेत तीन नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed