{"_id":"646ae37a3d3b365116096763","slug":"seven-accused-arrested-for-robbing-girl-after-molesting-her-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: लड़की से छेड़छाड़ के बाद की लूटपाट, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: लड़की से छेड़छाड़ के बाद की लूटपाट, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mon, 22 May 2023 09:07 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 22 May 2023 09:07 AM IST
सार
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस को जानाकारी लगी की खपीर गांव के कुछ लडकों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सभी आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग जिले में अंजोरा चौकी पुलिस ने नेशनल हाइवे पर मनचलों ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट के पर्स व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटना 19 मई की रात युवक बाईपास रोड अंजोरा खाना खाने जा रहे थे। इस दौरान ग्राम खपीर रसमड़ा के पास आरोपियों ने एक कपल की गाड़ी रोककर लड़की के साथ छेड़छाड़, मारपीट करते हुए लड़की का पर्स लूट कर फरार हो गए आरोपियों ने इस घटना का विरोध करने पर लड़के को आरोपियों ने मिलकर उस लड़के को गाली गलौच करते हुए जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने इस घटना की जानकारी अंजोरा पुलिस चौकी मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट और छेड़खानी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस को जानाकारी लगी की खपीर गांव के कुछ लडकों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सभी आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मिथलेश साहू, राकेश साहू, आशीष यादव, मोमन कुमार साहू, हेमचंद यादव, मुकेश साहू, कुभध्वज यादव शामिल है।
विज्ञापन