{"_id":"6853dff828aaef21a7001cdb","slug":"sensation-in-the-area-after-finding-the-body-of-a-young-man-in-durg-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हितलेश कुमार के रूप में हुई पहचान, परिजनों में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हितलेश कुमार के रूप में हुई पहचान, परिजनों में मातम
Thu, 19 Jun 2025 05:06 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 19 Jun 2025 05:06 PM IST
सार
दुर्ग में पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत पदुम नगर श्रीराम सिटी के पीछे एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्ट्या यह मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग में पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत पदुम नगर श्रीराम सिटी के पीछे एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्ट्या यह मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए सुपेला अस्तपाल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
दरअसल पदुम नगर श्रीराम सिटी के पास स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी गई कि एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंचकर शव की पहचान हितलेश कुमार मारकंडे 37 वर्ष के रूप में की गई। जो भिलाई चरोदा नगर निगम का सफाई कर्मचारी था। वह मुक्ता टॉकीज के सामने स्थित अटल आवास में रहता था। उसके शरीर में चोट के निशान भी देखे गए हैं।हितलेश मारकंडे कल सुबह से ही परेशान था।वह दो बार घर से लापता हो चुका था। परिजन उसे एक बार सुबह एवं दोपहर में वापस घर ले आए थे। इसके बाद फिर से कल शाम 6:00 बजे तीसरी बार घर से निकला था।
विज्ञापन
देर रात तक परिजन खोजते रहे परंतु नहीं लौटा।आज सुबह उसकी बॉडी पदुम नगर के श्रीराम सिटी के पास मृत अवस्था में पड़ा हुआ बरामद हुआ है।मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान भी था। उसके परेशानी का कारण ज्ञात बताया जा रहा है इसके पूर्व वह आत्महत्या भी करने का प्रयास कर चुका था।फिलहाल पुलिस मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन