फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Saif Ali Khan Attack Case Suspect Detained From Durg Interrogation Continues News in Hindi

Saif Ali Khan: छत्तीसगढ़ में पकड़ा गया सैफ पर हमला करने वाला संदिग्ध, दुर्ग पहुंची मुंबई पुलिस; पूछताछ जारी

Sat, 18 Jan 2025 05:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 18 Jan 2025 05:24 PM IST
सार

Saif Ali Khan Stabbed Case:मुंबई में सैफ अली खान पर हमले के मामले में एक संदिग्ध को दुर्ग आरपीएफ हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरपीएफ ने शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack Case Suspect Detained From Durg Interrogation Continues News in Hindi
संदिग्ध को आरपीएफ ने हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम दुर्ग पहुंची। मुंबई से आए दोनों पुलिस ऑफिसर्स में प्रदीप फुंडे और योगेश नरले शामिल हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस उनकी मदद कर रही है। दोनों अफसर जोन-9 के अंतर्गत बांद्रा पुलिस स्टेशन से आए हैं, जहां सैफ अली खान पर हमले का केस रजिस्टर है। एक्टर का निवास इसी थाने के अंतर्गत है, जहां वारदात हुई थी। सैफ अली पर हमले का मुख्य संदेही आकाश कनौजिया अभी आरपीएफ की कस्टडी में ही दुर्ग में है। 

विज्ञापन




सूत्रों के अनुसार, अफसरों के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस इस टीम की मदद कर रही है। दोनों अधिकारी दुर्ग जाकर संदेही आकाश से जरूरी पूछताछ करेंगे। इसके बाद उसे मुंबई ले जाने के लिए इंतजाम किया जाएगा। ये टीम छत्तीसगढ़ पुलिस और आरपीएफ को बताएगी कि आकाश इस मामले में किस तरह का दोषी है। अगर टीम उसे मुंबई ले जाएगी, तो यहां की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


मुंबई में सैफ अली खान पर हमले के मामले में एक संदिग्ध को दुर्ग आरपीएफ हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरपीएफ ने शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक युवक को हिरासत में लिया है। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने आरपीएफ पुलिस को एक तस्वीर भेजी थी जिसके आधार पर आरपीएफ पुलिस ने शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक मुंबई से बिलासपुर जा रहा था और जरनल बोगी में यात्रा कर रहा था।दरअसल बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हाल ही में उनके मुंबई स्थित घर में घुसकर एक शख्स ने हमला कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आरपीएफ प्रभारी संजीव सिन्हा ने बताया कि मुंबई पुलिस द्वारा एक फोटो दुर्ग आरपीएफ को भेजी गई थी, जिसके आधार पर शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस की जनरल बोगी से संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। युवक का नाम आकाश कैलाश कनौजिया है जो मुंबई का रहने वाला है। ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में बैठकर बिलासपुर जा रहा था जहां से तिल्दा नेवरा में अपने परिचित के घर जाने की बात युवक ने आरपीएफ को बताया है। आरपीएफ ने मुंबई पुलिस को संदिग्ध युवक की फोटो भेजकर पहचान कराई है। अभी आरपीएफ पुलिस ने युवक से पुछताछ नहीं की, मुंबई पुलिस के आने के बाद पूछताछ की जाएगी। मुंबई पुलिस आठ बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी जिसके बाद दुर्ग आएगी। 

 

Saif Ali Khan Attack Case Suspect Detained From Durg Interrogation Continues News in Hindi
हमले का संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला

अब कैसी है सैफ की तबीयत?
अस्पताल के डॉक्टरों ने शनिवार को साझा किया कि सैफ का स्वास्थ्य अब बेहतर है। उन्होंने आईसीयू से बाहर निकलकर सामान्य आहार लेना शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार सैफ को पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा, लेकिन उनकी हालत स्थिर है और वह अपनी सेहत में सुधार महसूस कर रहे हैं।

 

डॉक्टरों को करनी पड़ी सर्जरी
अभिनेता पर बुधवार देर रात उनके बांद्रा स्थित घर में एक अजनबी ने हमला किया था, जिसमें सैफ को गर्दन और रीढ़ की हड्डी के पास चाकू से कई गंभीर चोटें आईं। इस हमले के बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें इमरजेंसी सर्जरी से गुजरना पड़ा।
 

डॉक्टरों की टीम ने की चलने में मदद
लीलावती अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने शुक्रवार को कहा, "हम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। वह हमारी उम्मीदों के अनुसार बहुत अच्छा सुधार कर रहे हैं। हमने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। अगर वह आराम महसूस करते हैं तो हम उन्हें दो से तीन दिनों में डिस्चार्ज कर सकते हैं। डॉ. डांगे ने यह भी जानकारी दी कि एक डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की और उन्हें चलने के लिए प्रोत्साहित किया।
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed