फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Rajeshwar cut off his tongue and offered it to Lord Shankar in Durg district

आस्था या अंधविश्वास: राजेश्वर ने जीभ काटकर भगवान शंकर को चढ़ाई, भाई बोला- भक्ति भाव में रहता है लीन

Wed, 08 May 2024 05:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 08 May 2024 05:26 PM IST
सार

दुर्ग जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसमें 35 वर्षीय युवक ने अपनी जीभ चाकू से काटकर भगवान शिव को अर्पित कर दी है।  

विज्ञापन
Rajeshwar cut off his tongue and offered it to Lord Shankar in Durg district
राजेश्वर ने जीभ काटकर भगवान शंकर को चढ़ाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग जिले में आज एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसमें एक 35 वर्षीय युवक ने अपनी जीभ चाकू से काटकर शिव भगवान को अर्पित कर दी। घटना के बाद घायल को पुलिस और गांव वालों की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहीं इस मामले में अंजोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अंजोरा चौकी क्षेत्र के थनौद गांव का रहने वाला राजेश्वर निषाद आज सुबह गांव के बाहर तलाब में नहाने के बाद चाकू से पहले अपनी जीभ काट दी उसके बाद एक पत्थर में कटी जीभ को रखकर  भगवान शिव को अर्पित कर दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने घायल राजेश्वर निषाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

 
घायल के छोटे भाई जागेश्वर निषाद ने बताया कि वह भक्ति भावना में लीन रहता था, चैत्र नवरात्रि में भी उसने पूरे 9 दिनों तक उपवास रखा था। अब उसने मनोकामना पूरी करने के लिए भगवान शिव को अपनी जीभ चढ़ा दी। भाई ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर था। कुछ साल पहले देवादा में उसका इलाज भी कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश्वर निषाद गमला बनाने का काम करता था उसकी पहली पत्नी ने उसे छोड़ दिया है दूसरी पत्नी गूंगी है। फिलहाल घायल राजेश्वर निषाद का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। 
 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed