फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Prostitution was going on openly in Talpuri police detained more than 30 suspects

Bhilai: तालपुरी में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने 30 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया

Sun, 18 Jun 2023 11:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 18 Jun 2023 11:11 AM IST
सार

मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र के तालपुरी का है। जहां कई लोगों ने अपने मकान को किराए पर देकर रखे हुए हैं। तालपुरी कॉलोनी में पुलिस को लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी।

विज्ञापन
Prostitution was going on openly in Talpuri police detained more than 30 suspects
तालपुरी में खुलेआम चल रहा था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई के तालपुरी के परिजात कॉलोनी में पुलिस ने आज अलसुबह देह व्यापार की सूचना पर कॉलोनी में छापामारी की गई। जहां छापामारी के दौरान कई संदिग्ध जोड़े को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सभी को पूछताछ के लिए थाना लेकर आई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र के तालपुरी का है। जहां कई लोगों ने अपने मकान को किराए पर देकर रखे हुए हैं। तालपुरी कॉलोनी में पुलिस को लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने आज सुबह करीब चार बजे अचानक दबिश दी। इस छापामारी कार्रवाई में 15 थाना प्रभारियों की अलग अलग टीम बनाई गई थी। पुलिस की टीम ने अलग-अलग बिल्डिंग में जाकर दबिश दी है। इस दौरान पुलिस ने 30 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई में कई लड़का और लड़की संदिग्ध अवस्था में पकडे गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस को कॉलोनी में कई गाड़ियां भी लावारिश हालत में मिली हैं। जिसमें गाड़ी में नंबर भी नहीं लिखा है और न ही किसी गाड़ी के कोई मालिक हैं। पुलिस सभी गाड़ियों को जब्त कर थाना लेकर आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed