{"_id":"648e990a77cee84c2d0b40f8","slug":"prostitution-was-going-on-openly-in-talpuri-police-detained-more-than-30-suspects-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilai: तालपुरी में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने 30 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilai: तालपुरी में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने 30 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया
Sun, 18 Jun 2023 11:11 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:11 AM IST
सार
मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र के तालपुरी का है। जहां कई लोगों ने अपने मकान को किराए पर देकर रखे हुए हैं। तालपुरी कॉलोनी में पुलिस को लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी।
विज्ञापन
तालपुरी में खुलेआम चल रहा था देह व्यापार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिलाई के तालपुरी के परिजात कॉलोनी में पुलिस ने आज अलसुबह देह व्यापार की सूचना पर कॉलोनी में छापामारी की गई। जहां छापामारी के दौरान कई संदिग्ध जोड़े को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सभी को पूछताछ के लिए थाना लेकर आई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र के तालपुरी का है। जहां कई लोगों ने अपने मकान को किराए पर देकर रखे हुए हैं। तालपुरी कॉलोनी में पुलिस को लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने आज सुबह करीब चार बजे अचानक दबिश दी। इस छापामारी कार्रवाई में 15 थाना प्रभारियों की अलग अलग टीम बनाई गई थी। पुलिस की टीम ने अलग-अलग बिल्डिंग में जाकर दबिश दी है। इस दौरान पुलिस ने 30 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई में कई लड़का और लड़की संदिग्ध अवस्था में पकडे गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस को कॉलोनी में कई गाड़ियां भी लावारिश हालत में मिली हैं। जिसमें गाड़ी में नंबर भी नहीं लिखा है और न ही किसी गाड़ी के कोई मालिक हैं। पुलिस सभी गाड़ियों को जब्त कर थाना लेकर आई है।
विज्ञापन