फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Preparations are in full swing for Union Home Minister Amit Shah's program to be held on June 22

Amit Shah Durg Visit: 22 को दुर्ग का दौरा करेंगे गृह मंत्री, लाभार्थियों को करेंगे संबोधित; सुरक्षा चाक-चौबंद

Tue, 20 Jun 2023 08:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 20 Jun 2023 08:03 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 22 जून को होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना है। प्रदेश बीजेपी के बड़े नेता लगातार आयोजन स्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
Preparations are in full swing for Union Home Minister Amit Shah's program to be held on June 22
पं. रविशंकर स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 22 जून को पं. रविशंकर स्टेडियम में केंद्रीय गृहमंत्री उन लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। जिन्हें केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना है। लिहाजा भीषण गर्मी में लोगों को बैठने की बेहतर व्यवस्था हो सके। इसलिए प्रदेश बीजेपी के बड़े नेता लगातार आयोजन स्थल का जायजा ले रहे है। तो वहीं जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा,यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है।

विज्ञापन

दुर्ग के पंडित रविशंकर स्टेडियम में 22 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। लिहाजा स्टेडियम में एक बड़ा डोम शेड बनाए जा रहा है। जिसमें करीब 50 हजार लोग एक साथ बैठकर अमित शाह के संबोधन को सुन सकेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के बड़े नेताओं के द्वारा आयोजन स्थल का जायजा लिया जा चुका है। दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल और बूथ लेवल के कार्यकताओं की बैठकें भी संपन्न हो चुकी हैं। निर्धारित समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने को कहा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

22 जून को दोपहर में केंद्रीय गृहमंत्री केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं के लाभार्थियों को सबसे पहले संबोधित करेंगे। इसके बाद वे भाजपा के सातों मोर्चों के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था को लेकर रेंज के आई जी आनंद छाबड़ा ने स्वयं मोर्चा संभाल रखा है। रविशंकर स्टेडियम में चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। रेंज के सातों जिलों के एसपी भी मॉनिटरिंग कर रहे है। आज केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस ने एक मॉकड्रिल भी की गई। जिसमें हैलीपेड से आयोजन स्थल तक की सुरक्षा व्यवस्था और मूवमेंट की बारीकियों को परखा गया।

विज्ञापन

केंदीय गृहमंत्री अमित शाह के मिनट टू मिनट जारी कार्यक्रम
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दुर्ग पहुंचने को लेकर मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया। जिसमें दोपहर 1:35 बजे जयंती स्टेडियम हैलीपेड भिलाई पहुंचेंगे। जहां से सड़क मार्ग से पद्मश्री पड़वानी गायिका उषा बारले के निवास पहुंचे और उनसे मुलाकात करेंगे। गृहमंत्री 20 मिनट उषा बारले के निवास में रुकेंगे। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे सड़क मार्ग से पंडित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग पहुंचेंगे। जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री दोपहर 3 बजे सड़क मार्ग से रविशंकर स्टेडियम से जयंती स्टेडियम भिलाई के लिए रवाना होंगे।

अमित शाह की सुरक्षा में तैनात होंगे 550 जवान
दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 550 की संख्या में फोर्स लगाया गया है। जिसमें मार्ग व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल और सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस के जवान और अधिकारी शामिल रहेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री के सुरक्षा सलाहकार के मार्गदर्शन सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी पार्किंग, रूट चार्ट भी तैयार किया जा रहा है। ताकि वीआईपी मुवमेंट के दौरान आम लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed