{"_id":"675bf62d7e0ecf8d5d0d0b54","slug":"police-from-five-police-stations-verified-citizens-took-21-suspects-to-police-station-for-questioning-in-durg-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: पांच थानों की पुलिस ने नागरिकों का किया वेरीफिकेशन, 21 संदिग्धों को पूछताछ के लिए ले गई थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: पांच थानों की पुलिस ने नागरिकों का किया वेरीफिकेशन, 21 संदिग्धों को पूछताछ के लिए ले गई थाने
Fri, 13 Dec 2024 02:24 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:24 PM IST
सार
दुर्ग में बांग्लादेशी नागरिक होने की आशंका से पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र नई बस्ती में पुलिस की अचानक धमक देखने को मिली। पांच थानों के पुलिस बल के साथ बस्ती में रहने वाले नागरिकों का वेरिफिकेशन किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने किया वेरीफिकेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग में बांग्लादेशी नागरिक होने की आशंका से पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र नई बस्ती में पुलिस की अचानक धमक देखने को मिली। पांच थानों के पुलिस बल के साथ बस्ती में रहने वाले नागरिकों का वेरिफिकेशन किया गया। इस दौरान किसी भी घर से कोई भी अवैध हथियार नहीं मिल पाया है। वहीं 21 संदिग्धों को पूछताछ के लिए पुरानी भिलाई थाना लाया गया।
विज्ञापन
नई बस्ती में रहवासियों की पहचान के लिए आज सुबह से वेरिफिकेशन प्रारंभ किया गया।इस संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई शहर सुखनंदन राठौर, भिलाई - चरोदा निगम कमिश्नर दर्शन सिंह राजपूत, तहसीलदार एवं पांच थाने जामुल, छावनी, खुर्सीपार, भिलाई-3 एवं कुम्हारी का पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की इस औचक कार्रवाई को कुछ दिन पहले प्रदेश के गृहमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के दुर्ग में दिए गए उस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करने अभियान चलाने की बात कही थी जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही की है।
विज्ञापन
भिलाई चरोदा नगर निगम क्षेत्र के हथखोज वार्ड में औद्योगिक विकास निगम की खाली जमीन पर एक नई बस्ती बस गई है इस बस्ती में रहने वाले ज्यादातर परिवार बांग्लाभाषी और धर्म विशेष से ताल्लुक रखने वाले हैं इस वजह से गाहे-बगाहे इस बस्ती के ज्यादातर लोगों पर बांग्लादेशी घुसपैठी होने की आशंका स्थानीय नागरिक जताते रहे हैं। वैसे यह बस्ती पुरी तरह से एकाएक आबाद नहीं हुई, बल्कि धीरे-धीरे लोग बाहर से आकर यहां अवैध कब्जा कर बसने लगे।
विज्ञापन
भिलाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस के द्वारा जिला और नगर निगम प्रशासन के साथ हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया की नई बस्ती में बाहरी लोगों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए पार्षद एवं वहां के निवासियों से वेरिफिकेशन करने के लिए कहा गया था। परंतु संबंधित लोगों के द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया। जिसके कारण आज सुबह बड़ी संख्या में पुलिस टीम ने यहां पहुंचकर लोगों की पहचान हेतु प्रमाणिक दस्तावेज की जांच हेतु अभियान चलाया इस दौरान लोगों के पास स्थानीय और बाहर के आधार कार्ड मिले हैं पूछताछ में पता चला है कि लोग चार साल, दो साल और छह महीने पहले आकर बस्ती में रह रहे हैं। कुछ लोगों की लोगों को थाने में ले जाकर पूछताछ किया जा रहा है।