फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   nagar nigam employee and gambler committed suicide by hanging in bhilai

भिलाई में दो लोगों ने लगाई फांसी: बीमारी से परेशान निगम कर्मचारी ने दी जान; कर्ज में डूबे जुआरी ने की खुदकुशी

Wed, 24 May 2023 01:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 24 May 2023 01:43 PM IST
सार

दोनों के शव उनके ही घरों में फंदे से लटके मिले हैं। मृतकों में एक निगम का कर्मचारी था। जिसने बीमारी से तंग आकर जान दे दी। वहीं दूसरे युवक को जुआरी बताया जा रहा है। वह कर्जे से परेशान था। 

विज्ञापन
nagar nigam employee and gambler committed suicide by hanging in bhilai
हेमलाल और यशवंत साहू (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में बुधवार को दो लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव उनके ही घरों में फंदे से लटके मिले हैं। मृतकों में एक निगम का कर्मचारी था। जिसने बीमारी से तंग आकर जान दे दी। वहीं दूसरे युवक को जुआरी बताया जा रहा है। वह कर्जे से परेशान था। इसके कारण उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी बरामद हुए हैं। दोनों मामले पुराने भिलाई क्षेत्र केहैं। 

विज्ञापन


कर्ज में ली रकम हारने से था दबाव में
जानकारी के मुताबिक, गनियारी निवासी यशवंत साहू का शव उसके ही घर में फांसी पर लटका मिला है। पुलिस ने बताया कि यशवंत जुआ खेलने का आदी था। कमरे से ही सुसाइड नोट मिला है। इसमें रायपुर के रहने वाले संदीप जैन और पप्पू के नाम का जिक्र है। लिखा है कि यशवंत ने इन दोनों से कर्ज लिया था, लेकिन जुए में हार गया। इसके बाद संदीप और पप्पू उस पर रुपये लौटाने का दबाव बना रहे थे। बार-बार रुपये मांगने के चलते वह काफी परेशान हो गया था, इसलिए अपनी जान दे रहा है। 
विज्ञापन


शारीरिक तकलीफ के चलते परेशान था
वहीं, उमदा निवासी हेमलाल देवांगन नगर निगम चरोदा के राशन कार्ड विभाग में पदस्थ था। उसका भी शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। पास ही में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें हेमलाल ने शारीरिक परेशानी के कारण खुदकुशी करने का जिक्र किया है। थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि दोनों मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है और उनके परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed