{"_id":"687e0cc6ab8f149edd04043b","slug":"mother-and-daughter-died-in-a-fire-divorce-case-was-going-on-with-husband-in-durg-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: आग लगने से मां-बेटी की मौत, पति के साथ चल रहा था तलाक का मामला, पड़ोसी के घर रख दिए थे जरूरी दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: आग लगने से मां-बेटी की मौत, पति के साथ चल रहा था तलाक का मामला, पड़ोसी के घर रख दिए थे जरूरी दस्तावेज
Mon, 21 Jul 2025 03:32 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 21 Jul 2025 03:32 PM IST
सार
दुर्ग में नंदिनी थाना क्षेत्र में आज सुबह घर में आग लगाने से दो लोगों की जलाकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में मां बेटी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
दुर्ग में नंदिनी थाना क्षेत्र में आज सुबह घर में आग लगाने से दो लोगों की जलाकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में मां बेटी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना में जुट गई है। नंदिनी थाना क्षेत्र के टाउनशिप में आज सुबह एक मकान में आग लगाने से घर में मौजूद मां -बेटी को जलाकर मौत हो गई।मृतिका महिला जागेश्वरी साहू 35 वर्ष और दिव्यांशी साहू 7 वर्ष के रूप में पहचान हुई है।
विज्ञापन
महिला अपने मायके कुछ दिनो से रहे रही थी। संभवतः जताई जा रही है कि आज महिला ने सुबह जब घर पर कोई नही थे तो अंदर से दरवाजा बंद पर खुद को आग के हवाले का ली जिसकी चपेट में आने से बेटी की भी मौत हो गई। मृतिका महिला ने एक दिन पूर्व घर में रखे आवश्यक दस्तावेजों को एक बैग में रखकर अपने पड़ोसी के घर में रखवा दिया था।मृतिका महिला के पति से तलाक का प्रकरण चल रहा है। बहरहाल पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन