फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Mentally ill person beaten to death in Durg

Durg: मानसिक रूप से बीमार की पीट-पीटकर हत्या, रिश्तेदार को डंडा मारने से नाराज था आरोपी

Tue, 21 May 2024 05:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 21 May 2024 05:39 PM IST
सार

मुक्तानंद के हत्या के मामले में नेवई पुलिस ने दीपक यादव और उसके दोस्त संतोष साहू को लाश मिलने के कुछ देर बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मृतक से मारपीट करने की बात स्वीकार कर ली है 

विज्ञापन
Mentally ill person beaten to death in Durg
मानसिक रूप से बीमार की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के नेवई थाना क्षेत्र के स्टेशन मरोदा में मानसिक विक्षिप्त को डंडे से पीट पीटकर मौत की घाट उतारा दिया गया। विक्षिप्त ने बिना किसी कारण से आरोपी के रिश्तेदार को डंडे से मार दिया जिसके बाद आरोपी और एक अन्य युवक ने विक्षिप्त की इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगों को आज स्टेशन मरोदा के लालता प्रसाद चौक पर विक्षिप्त व्यक्ति की लाश मिलने पर हुई।

विज्ञापन


इस मामले में नेवई पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जिसमें उन्होंने हत्या करना स्वीकार किया है। मृतक की शिनाख्त मुक्तानंद यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है। मुक्तानंद पिछले 11 साल से मानसिक रोगी है उसके माता-पिता उतई क्षेत्र में रहते हैं। वहीं मुक्तानंद की पत्नी और तीन बच्चे स्टेशन मरोदा में लालता प्रसाद चौक के पास रहते हैं। 

विज्ञापन


मुक्तानंद के हत्या के मामले में नेवई पुलिस ने दीपक यादव और उसके दोस्त संतोष साहू को लाश मिलने के कुछ देर बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मृतक से मारपीट करने की बात स्वीकार कर ली है 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि मृतक मुक्तानंद की पत्नी स्टेशन मरोदा में अपना घर बनवा रही है। इसे देखने सोमवार की शाम को उसका रिश्तेदार धनुष यादव आया हुआ था। इसी दौरान वहां पर अचानक मुक्तानंद यादव आ गया और बिना कुछ बात किए धनुष यादव को डंडे से पीटने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मुक्तानंद को पकड़कर अलग किया। 


पिता धनुष यादव को मुक्तानंद द्वारा बेवजह डंडे से पीटने को लेकर बेटा दीपक यादव आग बबूला हो गया। उसने अपने दोस्त संतोष साहू को साथ लेकर मुक्तानंद की तलाश शुरू कर दी। देर रात मुक्तानंद उन्हें लालता प्रसाद चौक पर मिल गया। दीपक और संतोष ने डंडे से मुक्तानंद की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से जब मुक्तानंद अधमरा हो गया जिसके बाद दोनो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस इस मामले का लेकर खुलासा करेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed