{"_id":"666a7cbeca7106bb6a06d64a","slug":"main-accused-arrested-in-case-of-kidnapping-and-beating-of-young-man-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: युवक का अपहरण कर की पिटाई, मुख्य आरोपी कांग्रेसी नेता ने किया सरेंडर; बेटा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: युवक का अपहरण कर की पिटाई, मुख्य आरोपी कांग्रेसी नेता ने किया सरेंडर; बेटा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार
Thu, 13 Jun 2024 10:29 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:29 AM IST
सार
दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड में युवक का अपहरण कर पिटाई के मामले में मुख्य आरोपी कांग्रेसी नेता विक्की शर्मा ने थाने में सरेंडर किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है।
विज्ञापन
Durg News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड में युवक का अपहरण कर पिटाई के मामले में मुख्य आरोपी कांग्रेसी नेता विक्की शर्मा ने थाने में सरेंडर किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है।
विज्ञापन
केवल देवांगन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि युवक विक्की शर्मा के लिए ऑनलाइन महादेव एप सट्टा का संचालन करता था। उसकी रकम की वसूली के लिए कांग्रेसी नेता विक्की शर्मा और उसके बेटे जय शर्मा ने उसका अपहरण कर उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने विक्की शर्मा और उसके बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस पहले ही जय शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसके बाद विक्की शर्मा ने थाना पहुंचकर सरेंडर किया है। पुलिस ने विक्की शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन
जामुल थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि युवक का अपहरण कर पिटाई के मामले में विक्की शर्मा और उसके बेटे जय शर्मा समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस सभी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने पहले ही उसके बेटे जय शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है और अब मुख्य आरोपी विक्की शर्मा ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया है।
विज्ञापन