फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Indoor Badminton Court Case Municipal Commissioner suspended the sub engineer and action on the contractor

इंडोर बैडमिंटन कोर्ट प्रकरण: भिलाई नगर निगम कमिश्नर ने उप अभियंता को किया सस्पेंड, ठेकेदार का अनुबंध भी निरस्त

Wed, 22 Mar 2023 10:42 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: अभिषेक वर्मा Updated Wed, 22 Mar 2023 10:42 AM IST
सार

बीते 18 मार्च को बारिश और हवा की वजह से इंडोर बैडमिंटन कोर्ट की 35 फीट ऊंची दीवार अचानक गिर गई थी। जिसके बाद ठेकेदार पर घटिया निर्माण और गुणवत्ता को लेकर आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन
Indoor Badminton Court Case Municipal Commissioner suspended the sub engineer and action on the contractor
नगर निगम कमिश्नर ने उप अभियंता और ठेकेदार पर कार्रवाई की है। - फोटो : संवाद

विस्तार

भिलाई नगर निगम अंतर्गत वार्ड 65 सेक्टर 7 में निर्माणाधीन इंडोर बैडमिंटन कोर्ट की दीवार गिरने के मामले में निगम कमिश्नर रोहित व्यास ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्य में लापरवाही बरतने वाली महिला सब इंजीनियर को सस्पेंड करते हुए ठेकेदार का अनुबंध और कार्य आदेश भी निरस्त कर दिया है। 

विज्ञापन


नगर निगम कमिश्नर ने दीवार गिरने के बाद एक टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए थे। जांच टीम की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर निर्माण कार्य करा रही उप अभियंता श्वेता महेश्वरी को सस्पेंड कर दिया। वहीं, ठेकेदार का अनुबंध और कार्य आदेश निरस्त करते हुए अमानत राशि को राजसात करने के आदेश दिया है। 
विज्ञापन



कमिश्नर रोहित व्यास ने निर्माणाधीन इंडोर बैडमिंटन कोर्ट की दीवार गिरने के मामले में 4 सदस्यीय टीम का गठन किया था। इस टीम ने इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया। टीम से मिली प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर निगमायुक्त ने सब इंजीनियर और ठेकेदार की गड़बड़ी पाई। जिसके बाद उप अभियंता श्वेता महिश्वर को निलंबित करने का आदेश जारी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी आदेश में निर्माण एजेंसी के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई है। निर्माण एजेंसी मेसर्स किरण कंस्ट्रक्शन का अनुबंध और कार्य आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही साथ निविदा के लिए जमा की गई अमानती राशि को निगम ने राजसात कर लिया गया है। फिलहाल जांच टीम मामले की जांच कर रही है। कि निर्माणाधीन स्टेडियम की दीवार कैसे गिरी है इसके कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

निर्माण एजेंसी की लापरवाही आई सामने

18 मार्च को हल्की बारिश और हवा में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट की 35 फिट दीवार अचानक गिर गई जिसके बाद ठेकेदार पर घटिया निर्माण और गुणवत्ता को लेकर आरोप लगाया गया था। जिसके बाद कमिश्नर ने टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान पता चला की ठेकेदार द्वारा अनुबंध के अनुसार दीवार जोड़ाई के दौरान 12 एमएम का सरिया डालना था, लेकिन ठेकेदार ने 10 एमएम का सरिया लगाया। आपको बता दे कि इंडोर बैडमिंटन कोर्ट 38 लाख की लागत से बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed