फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Health Minister Shyam Bihari Jaiswal visited Padma Shri Teejan Bai in Durg

Durg: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पद्मश्री तीजन बाई का जाना हाल, दिया पांच लाख रुपये का चेक

Wed, 18 Dec 2024 04:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 18 Dec 2024 04:28 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज दुर्ग के गनियारी गांव पहुंचकर पद्मश्री तीजन बाई के स्वास्थ्य का की स्थिति को जानने का प्रयास किया।और मुख्यमंत्री के द्वारा उन्हे 5 लाख रूपये का चेक देकर सहयोग प्रदान की।

विज्ञापन
Health Minister Shyam Bihari Jaiswal visited Padma Shri Teejan Bai in Durg
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज दुर्ग के गनियारी गांव पहुंचकर पद्मश्री तीजन बाई के स्वास्थ्य का की स्थिति को जानने का प्रयास किया।और मुख्यमंत्री के द्वारा उन्हे 5 लाख रूपये का चेक देकर सहयोग प्रदान की। इस दौरान उन्होंने मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलवाकर तीजन बाई के बेहतर स्वास्थ्य और उपचार किए जाने को लेकर भी निर्देशित किया। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर पद्मश्री और पद्मविभूषण से सम्मानित तीजन बाई के बकाया पेंशन और स्वास्थ्य को लेकर  परिजनों ने चार दिन पहले ही दुर्ग कलेक्टर से मिलकर उन्हें वस्तु स्थिति की जानकारी दी थी मीडिया में भी तीजन बाई के खराब स्वास्थ्य को लेकर प्रमुखता के साथ खबरें दिखाई गई।उसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तत्काल पंडवानी गायिका तीजन बाई के स्वास्थ्य और उनके उपचार को लेकर अधिकारियो को निर्देशित किया।जिसके बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज उनके गनियारी निवास में पहुंचकर तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनके निवास पहुंचे ।साथ दुर्ग जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बेहतर इलाज किए जाने के लिए निर्देशित किया इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल में मुख्यमंत्री द्वारा भिजवाए गए 5 लाख रुपए का चेक पद्मश्री पद्मविभूषण तीजन बाई और उनके परिजनों को सौपा। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा  करते हुए कहा कि उनके बेहतर इलाज में कोई कमी नहीं आएगी।साथ ही किसी भी तरह की आर्थिक स्थिति परिवार में न हो इसको लेकर के मुख्यमंत्री ने जो चेक दिया है। तीजन बाई और उनके परिजनों को सौप दिया गया है।उनके बकाया पेंशन भी जल्द रिलीज किए जाने की बात स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed