फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Four accused arrested for stealing hydraulic jack from under construction bridge in Bhilai

Bhilai: हाईवे पर निर्माणाधीन पुल से हाईड्रोलिक जैक ही चोरी कर ले गए; चार आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख का सामान बरामद

Tue, 16 May 2023 08:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 16 May 2023 08:09 PM IST
सार

। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि हाईड्रोलिक जैक जिस जगह से चोरी हुआ था, वहां रेलवे का ब्रिज है। आरोपी जैक चोरी करने के बाद उसे बेचने के लिए कबाड़ी की तलाश कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में दुष्यंत ठाकुर, राहुल साहू, मोहन निर्मलकर शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
Four accused arrested for stealing hydraulic jack from under construction bridge in Bhilai
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में पुलिस ने हाईड्रोलिक जैक चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 10 लाख रुपये का समान बरामद किया है। इन आरोपियों ने हाईवे पर निर्माणाधीन पुल से ही हाईड्रोलिक जैक चोरी कर लिया था। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डबरापारा के एनएच पर फ्लाईओवर के कार्य के लिए जर्मन निर्मित हाईड्रोलिक जैक को उपयोग किया जा रहा था। चोरों ने ब्रिज में लगे जैक निकाल लिए और भाग निकले थे। इसके बाद ब्रिज में सुरक्षा का काम देखने वाले कीर्तन दत्त ने चोरी की सूचना पुलिस को दी थी। कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों ने ब्रिज निर्माण में लगे चार हाईड्रोलिक जैक सपोर्ट और लोहे के प्लेट समेत अन्य सामान चोरी किया था। गनीमत रही कि ब्रिज को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। वारदात के दौरान निर्माणधीन ब्रिज के नीचे आठ मजदूर सोए थे और चोर ऊपर ब्रिज में सपोर्ट के लिए लगाए गए हाईड्रोलिक जैक निकाल कर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैक नहीं मिलने पर निर्माण कार्य में चार माह होता विलंब
पुलिस ने बताया कि हाईड्रोलिक जेक नही मिलने की स्थिति में निर्माण कार्य में चार माह और विलंब होता। इस जैक को जर्मनी से मांगना पड़ता है। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि हाईड्रोलिक जैक जिस जगह से चोरी हुआ था, वहां रेलवे का ब्रिज है। आरोपी जैक चोरी करने के बाद उसे बेचने के लिए कबाड़ी की तलाश कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में दुष्यंत ठाकुर, राहुल साहू, मोहन निर्मलकर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed