{"_id":"650c6840cf1a57034908c998","slug":"former-chief-minister-of-jharkhand-raghuvar-das-targeted-priyanka-gandhi-and-congress-2023-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग में भाजपा की परिवर्तन यात्रा: झारखंड के पूर्व CM का प्रियंका गांधी पर निशाना, कांग्रेस सरकार पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग में भाजपा की परिवर्तन यात्रा: झारखंड के पूर्व CM का प्रियंका गांधी पर निशाना, कांग्रेस सरकार पर कसा तंज
Thu, 21 Sep 2023 09:32 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:32 PM IST
सार
बीजेपी की परिवर्तन यात्रा आज दुर्ग जिले में पहुंची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास परिवर्तन यात्रा के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सभा के माध्यम से भूपेश बघेल की सरकार के खिलाफ जमकर बरसे।
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेपी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। यह परिवर्तन यात्रा प्रदेश में घूम-घूम कर सरकार की नाकामियों को आम जनता के सामने जाकर बता रही है। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा आज दुर्ग जिले में पहुंची।
विज्ञापन
बीजेपी की परिवर्तन यात्रा दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण और पाटन विधानसभा में आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास परिवर्तन यात्रा के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सभा के माध्यम से भूपेश बघेल की सरकार के खिलाफ जमकर बरसे।
विज्ञापन
रघुवर दास ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने पांच साल में छत्तीसगढ़ में कोई विशेष काम नहीं किया तो वहीं उन्होंने आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के भिलाई प्रवास और महिला समृद्धि सम्मेलन को लेकर कहा कि उन्हें साजा के बिरनपुर जाना चाहिए। जहां एक युवक की लव जिहादियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
आगे कहा कि भिलाई के मलकीत सिंह के घर जाना चाहिए। जिन्होंने हिंदुस्तान जिंदाबाद कहने पर उसकी हत्या कर दी जाती है। प्रदेश में लगातार हत्याओं की घटनाएं हो रही हैं। क्या इसी को विकास कहा जा रहा है।
परिवर्तन यात्रा में पहुंचे रघुवर दास ने राज्य सरकार के ऊपर भी तंज कसते हुऐ कहा कि बघेल बैंक से कांग्रेस के दिल्ली दरबार में सीधे पैसे पहुंचता है। जिसमें इस बैंक में छत्तीसगढ़ का कोल, शराब, रेत और कमीशन खोरी सिंडिकेंड का पैसा जमा है।