{"_id":"69f475e963582f53f40a01b5","slug":"durg-suicide-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4230536-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: बेटी के साथ शादी में शामिल होने गई थी मां, ड्यूटी पर थे डीएसपी पिता, इधर बेटे ने मौत को लगाया गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: बेटी के साथ शादी में शामिल होने गई थी मां, ड्यूटी पर थे डीएसपी पिता, इधर बेटे ने मौत को लगाया गले
Fri, 01 May 2026 03:45 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 03:45 PM IST
सार
दुर्ग भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में गुरुवार रात डीएसपी के बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान 20 वर्षीय आयुष झारिया के रूप में हुई है, जो रुंगटा कॉलेज में बीबीए का छात्र था। घटना के समय उसके पिता ड्यूटी पर थे और परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन
डीएसपी के बेटे ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में गुरुवार रात डीएसपी के बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान 20 वर्षीय आयुष झारिया के रूप में हुई है, जो रुंगटा कॉलेज में बीबीए का छात्र था। घटना के समय उसके पिता ड्यूटी पर थे और परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, डीएसपी संतोष झारिया छत्तीसगढ़ प्रथम वाहिनी बटालियन भिलाई में पदस्थ हैं। गुरुवार की रात वे रायपुर विधानसभा ड्यूटी से अपने आवास पर लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने बेटे आयुष को आवाज दी, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर आयुष फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। डीएसपी ने तुरंत स्मृति नगर चौकी को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
परिवार की अनुपस्थिति
घटना के वक्त डीएसपी संतोष झारिया रायपुर विधानसभा में अपनी ड्यूटी पर थे। उनकी पत्नी और बेटी एक शादी समारोह में शामिल होने जबलपुर गए हुए थे। आयुष घर पर अकेला था जब उसने यह कदम उठाया। डीएसपी के लौटने पर ही घटना का पता चला।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई और अज्ञात कारण
स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आयुष की खुदकुशी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रही है।

डीएसपी के बेटे ने किया खुदकुशी

डीएसपी के बेटे ने किया खुदकुशी