{"_id":"69afa7d8e3ac496b3200e364","slug":"durg-bridge-maintenance-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4033043-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दुर्ग-रायपुर मार्ग पर कुम्हारी फ्लाईओवर 10 से 18 मार्च तक रहेगा बंद, डायवर्ट होगा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दुर्ग-रायपुर मार्ग पर कुम्हारी फ्लाईओवर 10 से 18 मार्च तक रहेगा बंद, डायवर्ट होगा ट्रैफिक
Tue, 10 Mar 2026 11:08 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज 9 दिनों के रहेगा बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे 53 में बने फ्लाई ओवर ब्रिज मरम्मत कार्य के चलते ब्रिज को 9 दिनों के लिए बंद किया जाएगा। दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाला फ्लाईओवर का ऊपरी मार्ग 9 दिनों के लिए बंद रहेगा। यह फ्लाईओवर आज यानी 10 मार्च से 18 मार्च तक बंद रहेगा। फ्लाईओवर के नियमित तकनीकी निरीक्षण के दौरान इसमें कुछ मरम्मत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले मार्ग के कुम्हारी स्थित फ्लाई ओवर ब्रिज को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसके चलते सभी वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे से गुजरना होगा। मरम्मत कार्य के दौरान यातायात पुलिस रूट डायवर्जन भी किया गया। वहीं, मरम्मत कार्य के दौरान सड़क पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे। मौके पर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। यातायात पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग और साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिससे वाहन चालकों को पहले से ही रास्ते की जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन