फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   drunk youth dies after falling from roof in chhattisgarh bhilai

छत से गिरकर युवक की मौत: मामा के साथ देर रात जमकर शराब पी, सुबह घर के सामने पड़ा मिला शव

Thu, 19 Jan 2023 03:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 19 Jan 2023 03:59 PM IST
सार

आशंका जताई जा रही है कि सतीश देर रात शराब के नशे में लघुशंका के लिए उठा होगा। इसके बाद घर की छत पर लगी रेलिंग का अंदाजा नहीं लगा सका होगा और नीचे गली में जा गिरा। इससे उसके सिर पर चोट लगी और मौत हो गई होगी। हालांकि पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद आगे जांच होगी। 

विज्ञापन
drunk youth dies after falling from roof in chhattisgarh bhilai
घटना की सूचना के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में गुरुवार सुबह एक युवक का शव उसके ही घर के सामने पड़ा मिला है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। युवक देर रात अपने मामा के साथ घर के पास छठी कार्यक्रम में गया था। वहां पर जमकर शराब पी और फिर मामा के साथ घर लौट आया। दोनों छत पर बने कमरे में सोने के गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




देर रात नशे में घर लौटे थे मामा-भांजा
जानकारी के मुताबिक, बिहारी मोहल्ला निवासी सतीश चौधरी (26) बुधवार को घर के पास ही रहने वाले अपने दोस्त के घर छठी कार्यक्रम में गया था। सतीश के साथ उसका मामा भी था। दोनों ने वहां सभी के साथ बैठकर शराब पार्टी की। इसके बाद देर रात करीब 12.30 बजे दोनों घर लौट आए और छत पर बने कमरों में सोने के लिए चले गए। अगले दिन परिवार के लोग सोकर उठे तो देखा कि घर के बाहर सतीश का शव पड़ा है। 
विज्ञापन


नशे में छत से गिरने की आशंका
सूचना मिलते छावनी सीएसपी प्रभात कुमार और थाना प्रभारी मोनिका पांडेय पुलिस सहित मौके पर पहुंच गईं। आशंका जताई जा रही है कि सतीश देर रात शराब के नशे में लघुशंका के लिए उठा होगा। इसके बाद घर की छत पर लगी रेलिंग का अंदाजा नहीं लगा सका होगा और नीचे गली में जा गिरा। इससे उसके सिर पर चोट लगी और मौत हो गई होगी। हालांकि पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद आगे जांच होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed