फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Database of miscreants will be linked with Aadhaar card

Bhilai: बदमाशों का डेटाबेस आधार कार्ड से होगा लिंक, जानकारी मिलने में होगी आसानी

Fri, 13 Jan 2023 07:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 13 Jan 2023 07:58 AM IST
सार

भिलाई के कंट्रोल रूम में निगरानी और लिस्टेड बदमाशों का ऑनलाइन फिंगर प्रिंट लिया जा रहा है। जिससे वारदात होने पर बदमाशों के फिंगर प्रिंट मैच करके उनकी पहचान करने में आसान हो जाए।

विज्ञापन
Database of miscreants will be linked with Aadhaar card
आधार कार्ड - फोटो : istock

विस्तार

पुलिस ने शहर के गुंडे बदमाशों की डिजिटल कुंडली बनाना शुरू कर दिया है। बदमाशों के डेटाबेस को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। जिससे बदमाशों का सही नाम, पता समेत अन्य जानकारी आसानी से मिल सके। अब तक पुलिस ने गुंडे बदमाशों का ऑफलाइन रिकॉर्ड तैयार कर रही है। लेकिन अब डिजिटल ऑनलाइन तैयार कर रही है इसके लिए पुलिस डोजियर का उपयोग करती थी। 

विज्ञापन


भिलाई के कंट्रोल रूम में निगरानी और लिस्टेड बदमाशों का ऑनलाइन फिंगर प्रिंट लिया जा रहा है। जिससे वारदात होने पर बदमाशों के फिंगर प्रिंट मैच करके उनकी पहचान करने में आसान हो जाए। भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि भिलाई नगर डिविजन के सुपेला और स्मृति नगर चौकी पुलिस के लिस्टेड बदमाशों से इसकी शुरुआत की गई है।
विज्ञापन


इसके लिए पुलिस द्वारा नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। इस सिस्टम की मदद से दूसरे राज्यों से आकर वारदात करने वालों का भी आसानी से पता लगाया जा सकेगा। शहर के सभी छोटे-बड़े बदमाशों का फिंगर प्रिंट भी लिया जाएगा यह प्रयोग जिले में पहली बार किया जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed