फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Controversy over hoisting of saffron flag BJYM went to the victim house and hoisted saffron flag on the roof i

दुर्ग: भगवा झंडा फहराने को लेकर विवाद, पीड़ित के घर जाकर भाजयुमो ने छत में फहराया भगवा झंडा

Mon, 08 Sep 2025 06:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 08 Sep 2025 06:53 PM IST
सार

दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र के मचांदुर गांव में भगवा झंडा फहराने के विवाद के बाद आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता निषाद परिवार के घर पहुंचे।और उनके घर की छत पर कई सारे भगवा ध्वज लहराकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Controversy over hoisting of saffron flag BJYM went to the victim house and hoisted saffron flag on the roof i
भगवा झंडा फहराने को लेकर विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र के मचांदुर गांव में भगवा झंडा फहराने के विवाद के बाद आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता निषाद परिवार के घर पहुंचे।और उनके घर की छत पर कई सारे भगवा ध्वज लहराकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। इधर माहौल तनावपूर्ण न हो इसको लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जिसके कारण किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय स्थिति नहीं बनी और शांतिपूर्ण माहौल में  मामले का निपटारा किया गया।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के कवर्धा में झंडा विवाद के बाद अब दुर्ग के मचांदूर गांव में कुछ इसी तरह का माहौल बनाने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस प्रशासन की कड़ी व्यवस्था के कारण ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया और मामला शांत हो गया।दरअसल मचांदुर गांव के रहने वाले  कौशल निषाद जो वर्तमान में आर्मी के जवान के द्वारा अपने घर की छत पर 3 सितंबर को जब भगवा झंडा फहराया जा रहा था। तब इसी बीच में मचांदुर चौकी के दो आरक्षक के द्वारा उसे झंडा लगाने से न सिर्फ मना किया गया। बल्कि उसके साथ गाली-गलौज भी की गई थी। आर्मी के जवान कौशल निषाद का आरोप है कि गांव के ही असलम नाम के युवक के द्वारा यह घटना जानबूझकर के पुलिस के द्वारा कराया गया है।जिसकी शिकायत उसने बजरंगदल के कार्यकर्ताओ को दी थी।
विज्ञापन


जिसके बाद आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मचांदुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने कौशल निषाद और उसके परिवार के साथ मिलकर उन्हें भरोसा जताया कि किसी से भी भयभीत होने की जरूरत नहीं वे अपने घर में झंडा फहरा सकते है। भारतीय जनता युवा मोर्चा उनके साथ है। इस बीच कार्यकर्ताओ ने कौशल निषाद के घर में बड़ी संख्या भगवा ध्वज लगाया गया।। और घर के समक्ष हनुमान चालीसा का पाठ किया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने कहा कि गृहमंत्री विजय शर्मा के द्वारा भाजपा युवा मोर्चा को भगवा झंडा सौंपा गया और निषाद परिवार के घर भगवा झंडा लगाने पहुंचे थे वहीं इस मामले में जो दोषी हो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। वही कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार के समय झंडा विवाद हुआ था उसमें  भाजपा के लोगो पहुंचे थे और इस मामले में भी भाजपा की सरकार है और भाजपा के लोगो झंडा लगाने पहुंचे है। ग्रामीण एसपी अभिषेक झा ने बताया कि इस पूरे मामले में अभी तक कोई भी लिखित शिकायत किसी भी पक्ष की तरफ से नही कराई गई है। और सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर एक आरक्षक को लाइन अटैच कर विभागीय जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed