फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Conspiracy hatched to remove husband from way deal made for Rs 50 thousand in Durg

Durg: पति को रास्ते से हटाने के लिए रची साजिश, 50 हजार में किया सौदा, पत्नी समेत चारों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 May 2024 07:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 18 May 2024 07:20 PM IST
सार

पति से परेशान होकर पत्नी ने फिरौती देकर पति की हत्या कराने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी समेत तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Conspiracy hatched to remove husband from way deal made for Rs 50 thousand in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में पति से परेशान होकर पत्नी ने फिरौती देकर पति की हत्या कराने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी समेत तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र के मरोदा डैम का है जहां कल देर शाम आरोपी पत्नी नीदा अंजुम ने स्कूटी की चाबी गुमने के बहाने दूसरी चाबी लेकर पति को बुलाया। पति के पहुंचने पर अज्ञात आरोपियों ने तौकीर आलम हमला करके मौके से फरार हो गये। 

विज्ञापन

 

इस घटना में तौकीर आलम गंभीर रूप से घायल हो गए घायल को पेट्रोलिंग टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल तौकीर आलम के बयान दर्ज किया गया बयान के आधार में पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। 

विज्ञापन

 

आरोपी पत्नी नीदा अंजुम ने पूछताछ में बताई कि शादी के बाद से हमारे बीच अक्सर वाद विवाद लडाई झगडा होते रहता था जिससे परेशान होकर अपने पति तौकीर आलम को रास्ते से हटाने के लिए अपने मुंह बोला भाई आजाद केवट से रास्ते से हटाने के लिए बोली। जिसके बाद आजाद केवट अपने दोस्त देव कुमार चौधरी और जय कुमार के साथ मिलकर तौकीर आलम की हत्या करने के लिए 50 हजार रूपये में सौदा तय हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हत्या की प्लानिंग के तहत आरोपियां नीदा अंजुम ने अपने पति को मरोदा डैम में चाबी गुमाने और पेट्रोल खत्म होने के बहाने से बुलाया और पहले से मौजूद आजाद केवट अपने दोस्तो के साथ पहले से मौजूद था जिसके बाद आरोपियां पत्नी अपने पति से वाद विवाद कर रहीं थी इसी दौरान स्कार्पियो में बैठे आजाद, देव और जय वहां पहुंचे और तौकीर आलम के गले पर धारदार हथियार से वार कर फरार हो गए थे। पुलिस ने सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed