{"_id":"6943d1dce7d8d7b6a00c205e","slug":"congress-workers-protest-in-the-national-herald-case-bhupesh-baghel-says-truth-may-be-troubled-but-it-cannot-b-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, भूपेश बघेल बोले- सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, भूपेश बघेल बोले- सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं
Thu, 18 Dec 2025 03:35 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 18 Dec 2025 03:35 PM IST
सार
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेसियों के द्वारा आज प्रदेश भर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया गया। दुर्ग के राजीव भवन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व गृहमंत्री साहू के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले।
विज्ञापन
पूर्व सीएम बघेल व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेसियों के द्वारा आज प्रदेश भर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया गया। दुर्ग के राजीव भवन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व गृहमंत्री साहू के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले। कांग्रेसी नेताओं ने सबसे पहले शनिचरी बाजार के समीप लगाए गए पहले बैरिकेडिंग को तोड़कर के भाजपा कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन इस दौरान दूसरे बैरिकेडिंग में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहीं रोक लिया जिसके कारण कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय तक पहुंच नहीं पाए।
विज्ञापन
इस दौरान रूपेश बघेल ने सभी कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता झुकने वाले हैं ना डरने वाले हैं न टूटने वाले हैं अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी सरकार सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग कर कांग्रेस के नेताओं पर अत्याचार करवा रही है। भूपेश बघेल ने कहा की सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं कांग्रेस के लोग सत्य की राह पर चलने वाले हैं भाजपा के लोग ही सत्य का रास्ता अपनाते हैं
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेशनल हेराल्ड के मामले में बताया कि भाजपा के मोदी और शाह की सरकार कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को षडयंत्रपूर्वक झूठे मामले में फंसा कर बदनाम करने की कोशिश कर रही है। 12 साल में भाजपा ने ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी सरकारी एजेंसी का उपयोग कर कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ बड़े बड़े झूठे मामले बनाए।
विज्ञापन