{"_id":"64071cc0d849072ae20dc184","slug":"chhattisgarh-police-flag-march-on-holi-for-law-and-oreder-in-durg-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग में पुलिस का फ्लैग मार्च: जिले में 1200 जवान तैनात किए गए, ड्रोन कैमरे से होगी शहर की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग में पुलिस का फ्लैग मार्च: जिले में 1200 जवान तैनात किए गए, ड्रोन कैमरे से होगी शहर की निगरानी
Tue, 07 Mar 2023 04:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Mar 2023 04:45 PM IST
सार
एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा है कि होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है। शांति के साथ लोग अपना त्यौहार मनाए। किसी भी तरह से कोई विवाद न करें। अन्यथा पुलिस विवाद या माहौल खराब करने वालों का होली के दूसरे दिन मार्च निकला जाएगा।
विज्ञापन
होली पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में होली के दौरान हुड़दंग करने वालो की खैर नहीं होगी। आम जन मानस होली के त्यौहार शांति पूर्वक मना सके। इसके लिए आज पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। जिसमे बड़ी संख्या में पुलिस के जवान और अधिकारी शामिल हुए। फ्लैग मार्च से दुर्ग पुलिस ने इस बात का साफ संकेत दे दिए हैं कि अगर कोई भी व्यक्ति त्यौहार के दौरान शांति भंग करेगा तो पुलिस उसके विरुद्ध सख्ती के साथ कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
भिलाई के कोतवाली थाना मैदान से निकाली गई इस फ्लैग मार्च से पहले पुलिस कप्तान अभिषेक पल्लव ने होली ड्यूटी में तैनात अधिकारियो और कर्मचारियों को निर्देशित किया। रंग के भंग में त्यौहार के बहाने पुरानी दुश्मनी निकालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। इसके अलावा दोपहिया वाहन में तीन सवारी या शराब का सेवन करके वाहन चलाने वालों के वाहनों को जब्त किया जाए।
विज्ञापन
फ्लैग मार्च में पुलिस के सैकड़ों जवान और अधिकारी शामिल हुए। जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरते हुए हुदंगियो को इस बात का संदेश दिया कि कोई भी त्यौहार में कानून व्यवस्था को खराब करेगा, या फिर शांति को भंग करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिले में 1200 के बल को 65 सेक्टरों में बाटा गया है। होली त्यौहार को लेकर कई फिक्स प्वाइंट बनाए है। जिसमे असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर होगी। इसके अलावा पुलिस दोपहिया और चार पहिया वाहनों से लगातर पेट्रोलिंग करते रहेंगे। इसके अलावा बाज स्क्वाड और लाठी चार्ज दस्ता भी विशेष रूप से मुस्तैद रहेगा। सभी जवान लाठी और हथियारों से लैस रहेंगे। साथ ही पुलिस ड्रोन कैमरे से शहर में निगरानी भी करेगी।