फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Cheating in the name of exchanging foreign notes

Bhilai: विदेशी नोट एक्सचेंज करने के नाम पर ठगी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 06 Oct 2023 08:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 06 Oct 2023 08:10 PM IST
सार

पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई। पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर सुपेला के गदा चौक के पास से अब्दुल रऊफ खान साईफुल और आकाश मलिक को गिरफ्तार किया। वहीं एक मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Cheating in the name of exchanging foreign notes
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई में विदेशी नोट एक्सचेंज करने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। पकड़े गए सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले है और मुख्य आरोपी कपड़ा बेचने के लिए बुलाया था। पुलिस ने आरोपियों के पास मलेशिया के नौ नोट बरामद किये हैं।

विज्ञापन


दरअसल पुरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है जहां भिलाई के रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी ने मलेशिया की करेंसी बदलने के नाम पर तीन लाख 50 हजार की ठगी कर ली। आरोपी ठग प्रार्थी राजू जैन की दुकान पर सामान लेने पहुंचे जिसके बाद दुकानदार राजू जैन को ठगों ने 50 रुपये का मलेशियाई नोट दिया फिर शातिर ठगों ने पीड़ित को बताया कि उनके पास तीन लाख 50 हजार के मलेशिया के नोट है जिसे हिंदुस्तानी नोटों में बदलना है। नोट बदली करवा दिए जाएंगे तो इसके बदले राजू जैन को कमीशन भी दिया जाएगा। कमीशन के लालच में प्रार्थी ने तीन लाख 50 हजार रुपए नगद दे दिए और मलेशियाई नोटों से भरा हुआ बैग ले लिया जब घर पहुंच कर प्रार्थी ने बैग खोला तो हैरान रह गया। बैग में नोट की जगह कागज की गड्डियां भरी हुई थी जिसके बाद लोगों से संपर्क करने पर उनका मोबाइल बंद बता रहा था। जिसके बाद प्रार्थी ने सुपेला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन


पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई। पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर सुपेला के गदा चौक के पास से अब्दुल रऊफ खान साईफुल और आकाश मलिक को गिरफ्तार किया। वहीं एक मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पकड़े गए सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं जो पिछले सप्ताह भिलाई आए थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 



 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed