{"_id":"64074ab895db97ae1b080f54","slug":"brothers-beat-neighbor-young-man-to-death-in-dispute-over-money-in-durg-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों ने पड़ोसी को पीट-पीटकर मार डाला: ढाई हजार रुपये को लेकर था विवाद; स्टेशन से पकड़े गए दोनों आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों ने पड़ोसी को पीट-पीटकर मार डाला: ढाई हजार रुपये को लेकर था विवाद; स्टेशन से पकड़े गए दोनों आरोपी
Tue, 07 Mar 2023 08:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:01 PM IST
सार
मुकेश की मौत के बाद डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस पहुंची और परिजनों के बयान लिए। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे। पुलिस ने उन्हें देर रात दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी भाई।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दो भाइयों ने अपने पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद वहां से भागने की फिराक में थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों परिवारों के लिए महज ढाई हजार रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते आरोपियों ने युवक की जान ले ली। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शांतिनगर के अंबेडकर आवास में रहने वाले मुकेश लांजेवार (26) ने कुछ दिनों पहले पड़ोस में रहने वाले शिव श्याम कुंवर को 2500 रुपये दिए थे। जिसे शिव वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के परिवारों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। सोमवार को फिर से मुकेश और शिव के बीच में विवाद होने लगा। इसी दौरान शिव का भाई सतीश भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इसके बाद विवाद और बढ़ता चला गया। आरोप है कि शिव और सतीश ने मिलकर मुकेश को पीटना शुरू कर दिया। दोनों ने मुकेश को इतना मारा कि वह बुरी तरह से घायल गया। इसके बाद आरोपी शिव और सतीश वहां से भाग निकले। घटना के बाद मुकेश अपने घर चला गया और सो गया। शाम तक सोकर नहीं उठा तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन