फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Amit Shah to visit Durg on June 22 minute to minute program will be released soon

9 Years Of Modi Government: 22 जून को दुर्ग के दौरे पर अमित शाह, लिया जायजा; जारी होगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Sat, 17 Jun 2023 06:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 17 Jun 2023 06:16 PM IST
सार

9 Years Of Modi Government: छत्तीसगढ़ में बीजेपी मोदी सरकार के नौ साल का जश्न मनाने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 22 जून को दुर्ग आ रहे हैं।

विज्ञापन
Amit Shah to visit Durg on June 22 minute to minute program will be released soon
दुर्ग दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

9 Years Of Modi Government: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 22 जून को आगमन होने जा रहा है। जिसको लेकर दुर्ग के पंडित रविशंकर स्टेडियम में भव्य तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बीजेपी के दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सिंह सवन्नी विधायक शिवरतन शर्मा और पूर्व राजस्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने आज सभा स्थल का जायजा लिया और कार्यक्रम की रूप रेखा को जांचने का प्रयास किया। 

विज्ञापन

मोदी सरकार के नौ साल का छत्तीसगढ़ में जश्न
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के इन नेताओं ने संयुक्त रूप से एक पत्रकार वार्ता आयोजित की और तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। पूर्व राजस्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार को 9 साल पूरे होने पर शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर देश सहित छत्तीसगढ़ में भी एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह से लेकर ये बड़े बीजेपी नेता होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों और 78 विधानसभाओं में 13 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिसमें केंद्र की योजनाओं का लाभ मिलने वाले लाभार्थियों का सम्मेलन, संपर्क से समर्थन अभियान, भाजपा के सातों मोर्चों के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बिलासपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और 22 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और 1 जुलाई को कांकेर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी आगमन होगा। दुर्ग में गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दुर्ग स्टेडियम में भव्य तैयारियां की जा रही है। विशाल डोम तैयार किया जा रहा है। करीब 50 हजार लोगों के आने की संभावना है।

विज्ञापन

जल्द जारी होगा शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
दुर्ग संभाग की 20 विधानसभा सीटों के सभी मंडल और बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व में बैठक हो चुकी है। सभी लोगों को अपने निर्धारित समय से पूर्व पहुंचने को कहा जा चुका है। 22 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उन लाभार्थियों को भी संबोधित करेंगे। जिन्हें केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम के पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री के मिनट टू मिनट कार्यक्रम की रूप रेखा जल्द उपलब्ध करा दी जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed