फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   ACB and EOW teams raided several locations to investigate DMF related cases in Durg

दुर्ग: एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने की छापेमारी, डीएमएफ से जुड़े मामलों की जांच को लेकर कई ठिकानों पर दबिश

Sun, 23 Nov 2025 01:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 23 Nov 2025 01:02 PM IST
सार

प्रदेश में एक बार फिर एसीबी/ईओडब्ल्यू की टीम ने एक साथ कई जिलों में छापा कार्यवाही की है। टीम ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, कोंडागांव और अंबिकापुर में छापेमारी की है।

विज्ञापन
ACB and EOW teams raided several locations to investigate DMF related cases in Durg
एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में एक बार फिर एसीबी/ईओडब्ल्यू की टीम ने एक साथ कई जिलों में छापा कार्यवाही की है। टीम ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, कोंडागांव और अंबिकापुर में छापेमारी की है। आबकारी और डीएमएफ से जुड़े मामलों की जांच को आगे बढ़ाते हुए टीमों ने रविवार तड़के करीब कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास और उनके बेटे के भिलाई नेहरू नगर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई है। जहां अधिकारी दस्तावेजों की पड़ताल कर रहे हैं। पूर्व आबकारी अधिकारी निरंजन दास के बेटे डॉक्टर अभिषेक दास के घर पर छापेमारी की गई है। यहां पर सुबह तड़के ही ACB EOW की टीम छापा मारने के लिए पहुंच गई है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में बल भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed