फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A young woman died in a road accident, another young man was injured, a car hit a scooter rider

छत्तीसगढ़: भिलाई में तेज रफ्तार कार का कहर, स्कूटी सवार अक्षिता की मौत; आयुष जिंदगी-मौत से जूझ रहा

Tue, 20 Oct 2026 03:15 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2026 03:15 PM IST
सार

दुर्ग के भिलाई नगर क्षेत्र में सोमवार देर रात गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी। हादसे में तालपुरी निवासी अक्षिता अवचट की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि आयुष पचौरी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A young woman died in a road accident, another young man was injured, a car hit a scooter rider
सड़क हादसे में लोको पायलट की बेटी की हुई मौत।

विस्तार

दुर्ग के भिलाई नगर थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग पर सेक्टर-5 में जेपी प्लांट के समीप सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक-युवती को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन

भिलाई नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा के अनुसार, स्कूटी और कार के बीच टक्कर हुई, जिसमें स्कूटी सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान तालपुरी बी ब्लॉक निवासी अक्षिता अवचट के रूप में हुई है। वहीं, आयुष पचौरी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

दोनों स्कूटी सवार गरबा आयोजन में शामिल होकर घर लौट रहे थे। वे फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग से तालपुरी स्थित अपने निवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जेपी प्लांट के पास गलत दिशा से आ रही कार (सीजी 07 सीएच 2321) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों काफी दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अक्षिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल आयुष पचौरी को उपचार के लिए हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस हादसे के बाद मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महज एक सप्ताह पहले, 13 अक्तूबर को ही अक्षिता के दादा का निधन हुआ था और आगामी 25 अक्टूबर को उनकी तेरहवीं का कार्यक्रम निर्धारित था। परिवार अभी इस शोक से उबर भी नहीं पाया था कि घर की लाडली बेटी की असमय मौत ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया।



ये भी पढ़ें- रायपुर में विजयादशमी पर गजब की परंपरा: रावण के सामने थम जाती हैं ट्रेनों की रफ्तार, यात्री भी देखते हैं मेला

बता दें कि अक्षिता के पिता गजानन अवचट रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। वे मूल रूप से भिलाई-3 में जैन मंदिर के पास रहते हैं। दादा के निधन के कारण पूरा परिवार भिलाई-3 स्थित मकान में रह रहा था और 18 अक्टूबर को ही तालपुरी वापस लौटा था। गजानन अवचट की दो बेटियों में अक्षिता छोटी थी।

फिलहाल, भिलाई नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर कार जब्त कर ली है और मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

सड़क हादसे में लोको पायलट की बेटी की हुई मौत।

सड़क हादसे में लोको पायलट की बेटी की हुई मौत।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed