{"_id":"6964823ddc2ea4ecbd04f514","slug":"a-young-man-died-under-suspicious-circumstances-in-kumhari-durg-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दुर्ग के कुम्हारी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हार्ट अटैक से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दुर्ग के कुम्हारी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हार्ट अटैक से मौत की आशंका
Mon, 12 Jan 2026 10:40 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 12 Jan 2026 10:40 AM IST
सार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शव की बारीकी से जांच की गई। प्रारंभिक जांच और शिनाख्त प्रक्रिया के बाद पुलिस ने युवक की पहचान धमतरी निवासी सूर्यकांत देवांगन (34) के रूप में की है।
विज्ञापन
Durg News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक अज्ञात युवक के शव मिलने से हड़कंप मच गया। कुम्हारी थाना क्षेत्र के कैलाश नगर स्थित जियो पेट्रोल पंप के पीछे रविवार देर रात शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शव की बारीकी से जांच की गई। प्रारंभिक जांच और शिनाख्त प्रक्रिया के बाद पुलिस ने युवक की पहचान धमतरी निवासी सूर्यकांत देवांगन (34) के रूप में की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक सूर्यकांत देवांगन मानसिक रूप से बीमार था और कुछ दिनों से लापता था। परिजनों ने धमतरी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक शौचालय के लिए गया था और अचानक हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन