Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   A thief ran away with rings worth five lakhs from a jewellery shop in Durg district

दसों उंगलियों में अंगूठी पहन भागा चोर: 5 लाख बताई जा रही कीमत, ग्राहक बन दुकान पर आया शातिर; CCTV में हुआ कैद

Thu, 09 Jan 2025 11:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 09 Jan 2025 11:53 AM IST
सार

एक आरोपी दुकान के बाहर बाइक लेकर खड़ा था। वहीं, एक आरोपी दुकान के भीतर पहुंचा। आरोपी ने सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। दुकान मे ंकाम करने वाली लड़की ने उसे अंगूठियां दिखाई। जिसके बाद चोर ने अपनी दसों उंगलियों में सोने की अंगूठी पहनी और बाइक से फरार हो गया।

विज्ञापन
A thief ran away with rings worth five lakhs from a jewellery shop in Durg district
दुर्ग में सोने की अंगूठी लेकर भागा चोर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी की दुकान से चोर अंगूठियां लेकर फरार हो गए। बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार युवक ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचा और सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। ज्वेलरी शॉप में काम करने वाली लड़की ने ग्राहक को सोने की अंगूठी दिखाई और इस दौरान आरोपी ने अपनी दसों उंगलियों में अंगूठी पहनी और फरार हो गया। आरोपी ने ज्वेलरी शॉप से लगभग 5 लाख कीमत की अंगूठी लेकर बाइक से फरार हो गए। पूरा मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के गया नगर के बालाजी ज्वेलरी शॉप का है।

विज्ञापन
Trending Videos

गया नगर के बालाजी ज्वेलर्स में बुधवार दिनदहाड़े दो युवक पहुंचे। इस दौरान दुकान के मालिक सेक्टर 9 अस्पताल गए हुए थे। दुकान में पिछले डेढ़ वर्षो से कार्य कर रही डिंपल दुकान में अकेली थी। इसी दौरान दो आरोपी दुकान में आए। एक आरोपी बाहर बाइक लेकर खड़ा था। वहीं, एक आरोपी दुकान के भीतर पहुंचा। आरोपी ने सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। जब डिंपल उसे सोने की अंगूठी दिखा रही थी तब अज्ञात आरोपी अपनी उंगलियों में अंगूठी पहनकर देखने लगा। इसी दौरान अपनी दसों उंगलियों में अंगूठी को पहना और तेजी से बाहर निकला। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राजीव नगर दुर्ग की ओर फरार हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। बताया जाता है कि सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी लाल रंग का हूडी पहना हुआ है और एक काले रंग का बैग लटका रखा है। वहीं, जो आरोपी युवक दुकान में घुसा हुआ था वह स्लेटी रंग की शर्ट, मटमैला रंग का फुल पैंट पहनी हुई है। अंगूठियों की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि ज्वेलरी शॉप के मालिक की सूचना पर गया नगर और आस-पास की नाकेबंदी की गई है। फिलहाल अंगूठी लेकर भागे युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, ज्वेलरी शॉप के अलावा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों भी खंगाली जा रही है। बाइक में दो युवक सवार होकर बालाजी ज्वेलर्स शॉप में अंगूठी खरीदने के बहाने आकर आरोपी ने दस अंगूठी पहनकर फरार हो गया। ज्वेलरी शॉप में एक युवक ही गया था दूसरा युवक बाहर बाईक लेकर खड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनाक्रम की ज्वेलरी दुकान के मालिक से भी पूछताछ की गई है। पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे दिखाए। जिसके आधार पर पुलिस बदमाश युवकों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed