{"_id":"6965e48eca0fc77b1c0ac8f6","slug":"a-massive-fire-broke-out-at-the-bhilai-steel-plant-in-durg-causing-panic-among-the-employees-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दुर्ग के भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, दमकलकर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दुर्ग के भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, दमकलकर्मियों ने पाया काबू
Tue, 13 Jan 2026 11:52 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
दुर्ग जिले में भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। सोमवार को देर रात स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2) में हॉट मेटल प्रोडक्शन में आग लग गई। आग की सूचना पर बीएसपी के फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इस घटना में करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस 2 के मेटल प्रोडक्शन साइड पर आग अचानक आग लग गई। इस घटना में प्लांट के केबल में आग लगने से बिजली गुल हो गई। वहीं, कर्मचारियों के लिए बनाए गए लॉकर को भी आग ने चपेट में ले लिया। कर्मचारियों का सामान जलकर खाक हो गया है। आग बुझाने के लिए कई लॉकर को तोड़ने भी पड़े। अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के तीनों कन्वर्टर में आग लगी।
विज्ञापन
आग से जमीन पर बिखरे हॉट मेटल को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कन्वर्टर से हॉट मेटल गिरने की वजह से हादसा हुआ है। घटना से कर्मचारियों अफरा तफरी का माहौल देखने की मिली। बहरहाल इस मामले में अभी प्रोडक्शन साइड प्रभावित हुई है वही बीएसपी प्रबंधन नुकसान आकलन में जुट गई है।
विज्ञापन