फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   A man and woman have committed suicide in Durg district.

Chhattisgarh Suicide: दुर्ग जिले में नहीं थम रहे आत्महत्या के मामले, अब दो ने दी जान

Wed, 29 Nov 2023 11:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 29 Nov 2023 11:17 PM IST
सार

दुर्ग जिले में आत्महत्या के मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं। दो लोगों ने आत्महत्या की है। जिसमें एक पुरुष और एक महिला शामिल है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A man and woman have committed suicide in Durg district.
बुजुर्ग महिला ने कूद कर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के कातुलबोर्ड के रहने वाले प्रतीक साहू ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने अपने दोनों हाथों को बांधकर फांसी लाकर खुदकुशी की है। मृतक प्रतीक विद्युत विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर रायपुर सिलतरा में पदस्थ था और कुछ दिनों से परेशान था। जिसके चलते आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन


मृतक अपने परिवार वालों के साथ रहता था और घटना के दिन ऊपर वाले कमरे में जाकर फांसी लाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते की पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। युवक का खुदकुशी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस परिजन और आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


वही दूसरी घटना जामुल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है। जहां एक 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने पांच मंजिला इमारत से कूद कर खुदकुशी कर ली है। मृतिका हाउसिंग बोर्ड निवासी गायत्री शर्मा ने बुधवार दोपहर कैलाश नगर के दलित परिषद की पांचवी मंजिल से कूद कर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायत्री शर्मा के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि मृतिका गायत्री शर्मा की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पिछले कुछ सालों से उनका इलाज एम्स और अकोला महाराष्ट्र में चल रहा था। जामुल पुलिस ने शव को पीएम के लिए सुपेला अस्तपाल भेजवा दिया है और मर्ग कायम कर जांच में जुटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed