{"_id":"68a0144fce8afbce250efd6a","slug":"a-huge-fire-broke-out-suddenly-in-bhilai-steel-plant-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilai Steel Plant Fire: भिलाई स्टील प्लांट में अचानक लगी भीषण आग, मचा हड़कंप; दूर तक दिखीं लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilai Steel Plant Fire: भिलाई स्टील प्लांट में अचानक लगी भीषण आग, मचा हड़कंप; दूर तक दिखीं लपटें
Sat, 16 Aug 2025 10:47 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:47 AM IST
विज्ञापन
Bhilai Steel Plant Fire
- फोटो : अमर उजाला
भिलाई स्थित एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-8 में वेस्ट कैचर अचानक फट गया। जिससे तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बीएसपी के दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की 4 से 5 गाडियां मौके पर पहुंचकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट फर्नेस-8 से वर्तमान में प्रतिदिन करीब 9 हजार टन इस्पात का उत्पादन किया जाता है। आग लगने से उत्पादन पर सीधा असर पड़ा है। इस्पात प्रबंधन ने फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रोडक्शन जारी रखने की कोशिश शुरू कर दी है। हादसे के बाद बीएसपी प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन बड़ी मात्रा में केबल जलाकर खाक हो गए हैं।
विज्ञापन