{"_id":"6924398fb917f7c43d0c91d1","slug":"200-unit-discount-in-electricity-bill-scheme-congress-called-it-a-drop-in-the-ocean-and-protested-in-durg-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: बिजली बिल योजना में 200 यूनिट छूट, कांग्रेस ने बताया ऊंट के मुंह में जीरा, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: बिजली बिल योजना में 200 यूनिट छूट, कांग्रेस ने बताया ऊंट के मुंह में जीरा, किया प्रदर्शन
Mon, 24 Nov 2025 04:55 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 24 Nov 2025 04:55 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की जनता को राहत देते हुए बिजली बिल योजना में 200 यूनिट छूट प्रदान की है।लेकिन कांग्रेस पार्टी इसे ऊंट के मुंह में जीरा के समान बतलाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की जनता को राहत देते हुए बिजली बिल योजना में 200 यूनिट छूट प्रदान की है।लेकिन कांग्रेस पार्टी इसे ऊंट के मुंह में जीरा के समान बतलाने की कोशिश कर रही है। जिसकी लेकर आज दुर्ग में कांग्रेसियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेता बिजली ऑफिस के सामने ऊंट लेकर पहुंचे।और जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान ऊंट की जीरा भी खिलाया गया। और इस मुहावरे को चरितार्थ करने का प्रयास किया। वर्तमान ने छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार ने बिजली बिल योजना के तहत 200 यूनिट बिजली कर जनता को राहत देने का काम किया है।करने की योजना कम है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के द्वारा इसे जनता के साथ छलावा बतला रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस के दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि भूपेश बघेल की सरकार के समय लागू 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना वापस लाई जानी चाहिए।ताकि आम लोगों को ज्यादा राहत मिल सके वही बिजली बिल में वृद्धि को वापस लिया जाए। कांग्रेस पार्टी ने बिजली बिल के विरोध में पूर्व में भी बिजली विभाग के अधिकारियों लालटेन सौंपकर विरोध प्रदर्शन किए थे।
विज्ञापन