{"_id":"6878c255dccebbf8f90dec6e","slug":"due-to-lack-of-bridge-on-pitani-river-in-korba-children-and-villagers-are-forced-to-cross-river-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे बच्चे, पितनी नदी पर नहीं बना पुल; प्रशासन की सुस्ती से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे बच्चे, पितनी नदी पर नहीं बना पुल; प्रशासन की सुस्ती से ग्रामीण परेशान
Thu, 17 Jul 2025 03:08 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 17 Jul 2025 03:08 PM IST
सार
कोरबा के उतरदा रेलडबरी में पितनी नदी पर पुल न होने से स्कूली बच्चे और ग्रामीण खतरनाक ढंग से नदी पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही पुल निर्माण की मांग पूरी नहीं होने से आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन
नदी पार करते हुए बच्चे व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उतरदा रेलडबरी में पितनी नदी पर पुल न होने के कारण स्कूली बच्चे और ग्रामीण रोजाना जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। खासकर बारिश के मौसम में नदी में पानी का बहाव बढ़ने से खतरा और गंभीर हो जाता है। स्कूली बच्चे अपने बैग और ड्रेस को बचाते हुए नदी पार करते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से 30 मीटर लंबे पुल की मांग की जा रही है, जिसकी अनुमानित लागत 1 करोड़ 78 लाख रुपये है। लोक निर्माण विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है। स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है और ग्रामीणों को उम्मीद है कि अगले बारिश के मौसम से पहले पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
बरसात के दिनों में नदी में पानी का बहाव बढ़ने से स्थिति और खतरनाक हो जाती है। कई बार अत्यधिक बारिश के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पाते और उन्हें मजबूरन छुट्टी लेनी पड़ती है। कुछ बच्चे और अभिभावक जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। यह समस्या केवल स्कूली बच्चों तक सीमित नहीं है। इस मार्ग से कई गांवों का आवागमन होता है, जिसके कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पितनी नदी पर जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि आवागमन की समस्या हल हो और बच्चों व ग्रामीणों को सुरक्षित रास्ता मिल सके।
विज्ञापन
ग्रामीणों में प्रशासन की उदासीनता को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं हुआ, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिला प्रशासन से अपील है कि इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल ध्यान दिया जाए और पुल निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए।पुल बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की मजबूरी से भी निजात मिलेगी।