Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Due to increase in minimum temperature, cold has started decreasing in Chhattisgarh

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगा पारा, कम होने लगी ठंड, चार दिनों में चार डिग्री तक लुढ़केगा रात का पारा

Wed, 22 Jan 2025 10:52 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 22 Jan 2025 10:52 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अब ठंड कम होने लगी है। इन दिनों न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि की तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है, लेकिन अब न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव के असर नहीं है।

विज्ञापन
Due to increase in minimum temperature, cold has started decreasing in Chhattisgarh
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अब ठंड कम होने लगी है। इन दिनों न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि की तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है, लेकिन अब न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव के असर नहीं है। वहीं आज बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। दूसरी ओर मंगलवार को सबसे ठंड इलाका नारायणपुर रहा है। यहां रात का पारा 6.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में शुष्क हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ठंड कम होने लगी है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने वाली है। हालांकि विशेष बदलाव नहीं होगी। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान फिर से नीचे जा सकती है। इस बीच मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। 
विज्ञापन


बीते दिनों की तुलना में आज से कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे लगभग ठंड भी कम लगने लगी है। इन दिनों प्रदेश में मौसम साफ है। शुष्क हवा के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को तापमान बढ़ने से बुधवार को ठंड का अहसास में कम हुई। अगले कुछ दिनों तक तापमान में वृद्धि होगी। पारा बढ़ने से ठंड कम होगी। दिन का पारा बढ़ने से हल्की गर्मी महसूस होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे ठंड इलाका नारायणपुर रहा है। यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान जगदलपुर में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी कुछ दिनों का मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी होगी। आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed