फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Due to corruption the poor state of Chhattisgarh

'कागजी सर्वे करा रही रमन सरकार'

Mon, 29 Jul 2013 11:41 AM IST
रायपुर/इंटनेट डेस्क
रायपुर/इंटनेट डेस्क Updated Mon, 29 Jul 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
Due to corruption the poor state of Chhattisgarh

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने उस मीडिया सर्वे को खारिज कर दिया है जिसमे कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में पुन: भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन


जोगी ने छत्तीसगढ़ में पुन: भाजपा की सरकार बनने की संभावना रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि भारत सरकार की योजना आयोग की रिपोर्ट के अनुसार रमन सिंह सरकार ने छत्तीसगढ़ को कुशासन, लापरवाही, कागजी योजनाएं और भ्रष्टाचार के कारण सबसे गरीब प्रदेश बना दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले दिनों एक भाजपा कार्यकर्ता और व्यापारी करोड़ों रुपये की पीडीएस राशन दुकानों से चावल गायब करते हुए पकड़ा गया। अरबों रुपये की खरीदी हुई, धान बारिश में भीगकर सड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


135 करोड़ रुपये की खरीदी हुई धान खरीदी केन्द्रों से गायब है। उन्होंने भाजपा की रमन सरकार से सवाल किया है कि राशन दुकान में गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है और भारत सरकार के अनुसार छत्तीसगढ़ गरीब प्रदेश में नम्बर एक है।


छत्तीसगढ़ की जनता कागजी सर्वे से विश्वास में नहीं आएगी। छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं के लिए चारागाह बन गया है। इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले में लिप्त भाजपा नेताओं के कारण प्रदेश की साख में दाग लगा है। ऐसी स्थिति में जनता पुन: प्रदेश को लूटने भाजपा को सत्ता कदापि नहीं सौंपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed