फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Drunken teacher dismissed and staff nurse suspended in Bilaspur

Chhattisgarh: शराब पीकर स्कूल जाने वाला शिक्षक बर्खास्त, अस्पताल से गायब रहने वाली स्टाफ नर्स निलंबित

Mon, 01 Apr 2024 09:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 01 Apr 2024 09:09 PM IST
सार

बिलासपुर में शराब पीकर स्कूल में हुड़दंग मचाने वाले शिक्षक संतोष कुमार केंवट को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, लंबे समय से अस्पताल से बिना अनुमति के गायब रहने वाली स्टाफ नर्स अनिता मरावी को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Drunken teacher dismissed and staff nurse suspended in Bilaspur
शिक्षक संतोष कुमार केंवट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में शराब पीकर स्कूल में हुड़दंग मचाने वाले शिक्षक संतोष कुमार केंवट को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, लंबे समय से अस्पताल से बिना अनुमति के गायब रहने वाली स्टाफ नर्स अनिता मरावी को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के अनुमोदन के बाद दोनों कर्मचारियों की क्रमशः सेवा समाप्ति एवं निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षक की सेवा समाप्ति का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से और स्टाफ नर्स का निलंबन आदेश संयुक्त संचालक स्वास्थ्य बिलासपुर से आज जारी किए गए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम मचहा में संतोष कुमार केंवट प्राथमिक स्कूल शिक्षक थे। उनके द्वारा 28 फरवरी को शराब पीकर स्कूल में हुड़दंग मचाया गया। घटना ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। कलेक्टर के निर्देश पर केंवट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच संस्थित की गई। इस संबंध में निलंबित शिक्षक का जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक संतोष कुमार केंवट को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 की प्रावधानों के अंतर्गत दीर्घ शास्ति के अनुक्रम में यह कठोर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


इसी प्रकार मस्तुरी ब्लॉक के ही ग्राम लोहर्सी स्थित पीएचसी अस्पताल में पदस्थ स्टार्फ नर्स अनिता मरावी को निलंबित कर दिया गया है। मरावी 5 फरवरी से लेकर 4 मार्च तक बिना अनुमति के अस्पताल से नदारद पाई गईं। बीएमओ मस्तुरी ने इस आशय की रिपोर्ट संयुक्त संचालक को भेजकर कार्रवाई के लिए अनुशंसा की थी। निलंबन अवधि में मरावी सीएमएचओ कार्यालय में अटैच रहेंगी। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed