{"_id":"66e2eb3d1ff45366c302a4ec","slug":"drunk-youth-molests-woman-in-jagdalpur-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कर्ज न चुकाया तो बहन की इज्जत पर डाली नजर, नशे में धुत युवक ने की छेड़छाड़; दीं गंदी-गंदी गालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कर्ज न चुकाया तो बहन की इज्जत पर डाली नजर, नशे में धुत युवक ने की छेड़छाड़; दीं गंदी-गंदी गालियां
Thu, 12 Sep 2024 07:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 12 Sep 2024 07:01 PM IST
सार
जगदलपुर में एक युवक को महिला के साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने रुपये मांगने महिला के घर गया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में नशे की धुत में एक युवक अपना पैसा मांगने दूसरे व्यक्ति के घर गया। इस दौरान वह व्यक्ति अपने घर में मौजूद नहीं था। घर में उसकी बहन अकेली थी। इस पर युवक ने उसकी बहन का हाथ पकड़कर उसकी साथ छेड़छाड़ की और गाली-गलौज की। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि 11 सितंबर को पीड़िता अपने घर पर अकेली थी। उसी समय सुमित शराब के नशे में बुरी नियत से घर पहुंचा। उसने महिला से उसके भाई के बारे में पूछताछ की। सुमित ने महिला से बताया कि उसका भाई पैसा लेने के बाद वापस नहीं कर रहा है। इसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। साथ ही महिला को अकेले देख उसके साथ छेड़खानी भी की। फिलहाल की महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन