{"_id":"651e88bba8d5e5d55709a989","slug":"dr-praveen-verma-became-chairman-of-chhattisgarh-public-service-commission-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष बने डॉ. प्रवीण वर्मा, संतकुमार नेताम सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष बने डॉ. प्रवीण वर्मा, संतकुमार नेताम सदस्य
Thu, 05 Oct 2023 03:28 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 05 Oct 2023 03:28 PM IST
सार
डॉ. प्रवीण वर्मा को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं संतकुमार नेताम को सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष बने डॉ. प्रवीण वर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डॉ. प्रवीण वर्मा को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं संतकुमार नेताम को सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। साल 2021 में सीजीपीएससी एग्जाम हुआ था। इसका रिजल्ट आने के बाद विवादों में घिरा रहा। बीजेपी सीजीपीएससी स्कैम को लेकर कांग्रेस सरकार को लगातार घेरती रही है। सरकार और सोनवानी में सांगागांठ के आरोप भी लगाती रही है। भाई भतीजावाद के भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सीजीपीएससी अध्यक्ष सोनवानी को रिटायर होने के बाद अब पीएससी में सदस्य पद पर रहे डॉ. प्रवीण वर्मा को सीजीपीएससी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने भारत के संविधान के अनुच्छेद-316 के खंड(1क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग(सेवा की शर्तें) विनियम, 2001 के विनियम 3(2) में निहित प्रावधानों के तहत डॉ. प्रवीण वर्मा को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के प्रशासकीय कर्तव्यों के पालन करने के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही राज्यपाल ने भारत के संविधान के अनुच्छेद-316 के खंड(1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सेवा की शर्तें) विनियम, 2001 के उप विनियम 3(1) में निहित प्रावधानों के तहत छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य के पद पर संतकुमार नेताम को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन