फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dog attacks old man in Korba

कुत्तों का आतंक: कोरबा में बुजुर्ग पर किया हमला, छह से अधिक लोगों को काटकर किया घायल

Thu, 07 Mar 2024 07:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 07 Mar 2024 07:27 PM IST
सार

कोरबा शहर समेत उपनगरों में कुत्तों का आतंक बना हुआ है। डीडीएम रोड विवेकानंदनगर स्थित अपने घर से निकलकर किसी काम से पैदल जा रहे प्रेमसुख अग्रवाल पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से वो नीचे गिर गए और इस दौरान उन्हें चोट लग गई। 
 

विज्ञापन
Dog attacks old man in Korba
कुत्ते ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा शहर समेत उपनगरों में कुत्तों का आतंक बना हुआ है। बुधवार को डीडीएम रोड विवेकानंदनगर स्थित अपने घर से निकलकर किसी काम से पैदल जा रहे प्रेमसुख अग्रवाल पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से वो नीचे गिर गए और इस दौरान उन्हें चोट लग गई। पिछले दिनों दीपका में बच्चों के साथ कुछ लोगों को एक साथ कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया था। कुत्तों का आतंक कितना इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिला अस्पताल में रोजाना 30 से 35 लोग रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचते हैं।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की माने तो कुत्ता पागल हो गया है, जो आने-जाने वाले कई लोगों को अपना शिकार बन चुका है। लगभग आधा दर्जन कुत्ते के हमले से घायल हो चुके हैं। कुत्ते की आतंक से लोग परेशान हैं। वहीं, लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग पैदल घर से बाहर निकलने में डरे सहमे हुए हैं। कुत्ते को देखते ही लोग भागने लगते हैं, जिन लोगों को जानकारी नहीं है वह पास से गुजरते हैं तो कुत्ता हमला कर उसे घायल कर दे रहा है। यही हाल रहा तो आने वाले समय में कई लोगों को कुत्ता घायल कर सकता है।
विज्ञापन


कुत्ते के हमले से कोई पहला मामला नहीं है। शहर के अलग-अलग इलाकों में कुत्ते के हमले से लोग घायल हो रहे हैं। बुधवार निवासी भाजपा नेता बृजेश यादव को भी कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद तत्काल ही जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचकर इलाज कराया। लगातार हो रहे कुत्ते के हमले से लोग परेशान हैं और नगर निगम से ऐसे आवारा कुत्तों को पकड़ कर शहर से दूर भेजे जाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed