{"_id":"e979f7e8-4060-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"doctors-are-in-anger-due-to-attack-on-surgeonon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले से डॉक्टर गुस्साए, राजधानी बंद की चेतवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले से डॉक्टर गुस्साए, राजधानी बंद की चेतवानी
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 07 Dec 2012 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी रायपुर में रामकिंकर अस्पताल के सर्जन डॉ. नवनीत जैन पर बुधवार को हुए हमले का डॉक्टर्स ने विरोध किया है। हमले से सभी डॉक्टर्स में बहुत रोष है। इसके विरोध में डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांधकर मरीजों का इलाज किया। उन्होंने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
इंडियन एसोसियेशन के अधिकारियों ने आठ दिसंबर को राजधानी बंद करने की भी बात कही है। इस विरोध का राज्य के सभी चिकित्सक संगठनों ने समर्थन किया है। डॉ. नवनीत पर हमले के आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग करते हुए मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने भी अंबेडकर अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इंडियन एसोसियेशन के तहत आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एएसपी दीपांशु काबरा को ज्ञापन भी सौंपा गया है। साथ ही मौन रैली भी निकाली गई। इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सहाय ने कहा कि डॉक्टरों पर लगातार हो रहे हमले चिंताजनक हैं। इस घटना से डॉक्टर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया की आरोपी को पकड़ने के लिए एसोसियेशन ने पुलिस को 48 घंटे का समय दिया है। आरोपी न पकड़ा जाने पर आठ दिसंबर को राजधानी बंद की जाएगी। वहीं पुलिस ने इस मामले में तेजी से जांच शुरू कर दी है। आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।