{"_id":"68a5888c447183381007484d","slug":"division-of-departments-in-sai-government-ministers-took-charge-with-new-energy-know-who-got-which-department-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: विभागों का बंटवारा; नई ऊर्जा के साथ मंत्रियों ने संभाली जिम्मेदारी, जानें किसे मिला कौन सा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: विभागों का बंटवारा; नई ऊर्जा के साथ मंत्रियों ने संभाली जिम्मेदारी, जानें किसे मिला कौन सा विभाग
Wed, 20 Aug 2025 02:04 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:04 PM IST
सार
Vishnudev Sai Cabinet: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सहयोगी मंत्रियों को स्पष्ट जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि सभी मंत्री विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बुधवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सहयोगी मंत्रियों को स्पष्ट जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि सभी मंत्री विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।
इन्हें मिला ये विभाग-
सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "सुस्पष्ट कार्य विभाजन एवं दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट सहयोगी नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने के लिए तैयार हैं। सभी मंत्री प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने और हमारे संकल्पों की सिद्धि कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में योगदान देंगे।"
यहां देखें सूची
विज्ञापन
इन्हें मिला ये विभाग-
- गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामीण उद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
- गुरु खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास विभाग सौंपा गया।
- राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई।