{"_id":"2282438e524607e5c4131d4eff6844ba","slug":"dhanora-molestation-warden-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने की यौन शोषण में पति की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने की यौन शोषण में पति की मदद
Updated Mon, 10 Mar 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में धनोरा के कन्या छात्रावास में नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकतों के मामले में अधीक्षिका को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस मामले में अधीक्षिका का पति विनोद नाग आरोपी है और अधीक्षिका अनिता नाग पर भी शिकायत को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप है।
सीजी खबर के मुतबिक नारायणपुर जिले के ग्राम धनोरा में ठक्कर बाबा माता रुक्मणि कन्या छात्रावास में दो नाबालिग छात्राओं ने अधीक्षिका नीतू नाग को शिकायत की थी कि उनके पति विनोद नाग जो कि छात्रावास में ही रहते हैं वो रात में उनके साथ अश्लील हरकते करते हैं, लेकिन अधीक्षिका ने इस शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया था।
इसके बाद जब यह मामला जब प्रकाश में आया तो हड़कंप मच गया। पहले तो अधीक्षिका और पुलिस प्रशासन ने मामला दबाने का प्रयास किया लेकिन बाद में जांच में इस तरह की।
विज्ञापन
कन्या आश्रम में दो छात्राओं का यौन शोषण
विज्ञापन
धनोरा थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पीडि़त छात्राओं का बयान दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में छात्राओं के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हुई है।
यह मामला पुलिस में जाने के बाद अधीक्षिका का पति विनोद नाग फरार है। धनोरा पुलिस ने उसके घर में दबिश दी है, लेकिन वह नहीं मिला। वहीं रविवार को पुलिस ने आश्रम अधीक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है।