फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The Agriculture Department suspended one license and imposed a sales ban on two others due to irregularities.

CG News: धमतरी में खाद-कीटनाशक दुकानों पर कृषि विभाग की सख्ती, एक लाइसेंस निलंबित और दो पर बिक्री प्रतिबंध

Wed, 19 Aug 2026 09:45 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 09:45 PM IST
सार

जिले के सहकारी संस्थानों एवं निजी उर्वरक-कीटनाशक विक्रय परिसरों का नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
The Agriculture Department suspended one license and imposed a sales ban on two others due to irregularities.
कृषि विभाग ने की अनियमितता पर कार्रवाई

विस्तार

धमतरी जिले में किसानों को खाद और कीटनाशक सही कीमत पर मिले और बाजार में कालाबाजारी पर रोक लगे, इसके लिए कृषि विभाग ने जिलेभर में निगरानी तेज कर दी है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर विभाग की टीम सहकारी समितियों के साथ-साथ निजी खाद-कीटनाशक दुकानों का लगातार निरीक्षण कर रही है। जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


इसी अभियान के तहत जिले के अलग-अलग विकासखंडों में कई दुकानों और सहकारी संस्थानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मेसर्स मधु कृषि केन्द्र, कोलियारी में अनियमितता पाए जाने पर उप संचालक कृषि ने उसका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं मेसर्स गंगबेर कृषि केन्द्र, अछोटा और मेसर्स शिवम ट्रेडर्स, खरेंगा के खिलाफ बिक्री प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा आठ अन्य कृषि केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


कृषि विभाग ने साफ किया है कि खाद और कीटनाशक की उपलब्धता, स्टॉक, गुणवत्ता और निर्धारित बिक्री दर पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसानों को अधिक कीमत पर सामग्री बेचने, बिना बिल खाद-कीटनाशक देने, स्टॉक में गड़बड़ी करने या गुणवत्ता से जुड़ी शिकायत मिलने पर विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर लाइसेंस निलंबित या निरस्त भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने किसानों से कहा है कि खाद और कीटनाशक केवल सहकारी समितियों या अधिकृत निजी दुकानों से ही खरीदें। खरीदारी के समय निर्धारित कीमत की जांच करें और हर सामान का पक्का बिल जरूर लें। यदि कोई दुकानदार अधिक कीमत मांगता है, बिना बिल सामान देता है या खाद-कीटनाशक की गुणवत्ता पर संदेह हो, तो किसान तत्काल नजदीकी कृषि कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed