फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Police raided on complaint of illegal liquor 340 liters of Mahua liquor recovered in Dhamtari

Dhamtari : अवैध शराब की शिकायत पर पुलिस ने की छापेमारी, 340 लीटर महुआ शराब बरामद

Sat, 11 May 2024 08:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 11 May 2024 08:20 PM IST
सार

340 लीटर महुआ शराब जिसकी कीमत लगभग 68 हजार रुपये बताई गई। वही 50 क्विंटल लाहान जब्त कर नष्ट किया गया।
 

विज्ञापन
Police raided on complaint of illegal liquor 340 liters of Mahua liquor recovered in Dhamtari
340 लीटर महुआ शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोपेडीह में कच्छी महुआ शराब बनाकर बेचने की शिकायत पर जिला पुलिस एवं आबकारी की अलग-अलग टीम बनाकर संयुक्त रेड कार्यवाही की गई। जिसमें 340 लीटर महुआ शराब जिसकी कीमत लगभग 68 हजार रुपये बताई गई। वही 50 क्विंटल लाहान जप्त कर जप्त कर नष्ट किया गया है। इस कार्रवाही में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने पूरी प्लानिंग के साथ आबकारी और पुलिस के संयुक्त टीम बनाकर को रेड कार्यवाही की। जिसमे लगभग 200 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी ने गांव में कार्रवाही की है।अब तक की इस सबसे बड़ी कार्यवाही की तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन


5 महिला सहित 12 आरोपी गिरफ्तार
12 आरोपियों में कार्तिक राम बंजारे,दुकालू बंजारे, ,चंद्रकुमार बंजारे , खिलेश्वर चन्देल ,अनिता गायकवाड़ ,मोहिनी बंजारे ,जितेंद्र कुमार बंजारे ,हेमा चतुर्वेदी , उत्तम चंदेल ,लोकेश्वर चंदेल , कुमारी बाई चंदेल और दसरी बाई बंजारे  सभी कोपेडीह निवासी हैं। सभी 12 आरोपियों के विरुद्ध थाना भखारा एवं आबकारी विभाग द्वारा धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध, किया जाकर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed