फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police investigating the case at a Dhamtari hotel have revealed details; the young man who took the girl away

सीजी: धमतरी के होटल में युवती ने की आत्महत्या, शादी से इनकार और प्रताड़ना के आरोप में युवक गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2026 07:10 AM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 07:10 AM IST
सार

धमतरी में 22 वर्षीय पिंकी मानिकपुरी ने होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के अनुसार, शादी का झांसा देने और प्रताड़ित करने के आरोप में टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

विज्ञापन
Police investigating the case at a Dhamtari hotel have revealed details; the young man who took the girl away
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली 22 वर्षीय युवती के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर युवती को शादी का झांसा देकर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

दरअसल, कवर्धा जिले की रहने वाली 22 वर्षीय पिंकी मानिकपुरी ने धमतरी के एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पिंकी का धमतरी के गोकुलपुर वार्ड निवासी 22 वर्षीय टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती को लगातार प्रताड़ित कर रहा था।

विज्ञापन


पढ़ें:  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक, राज्य शासन को नोटिस जारी, किया जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी टिकेश्वर साहू ने पिंकी को शादी का झांसा देकर उसका भरोसा जीता था। बाद में युवती को पता चला कि आरोपी के अन्य लड़कियों से भी संबंध हैं। इसके बाद 24 सितंबर 2026 को पिंकी कवर्धा से धमतरी पहुंची और सीजी-05 होटल के कमरा नंबर 106 में ठहरी।

अगले दिन, 25 सितंबर को टिकेश्वर युवती से मिलने होटल पहुंचा। पुलिस के अनुसार, पिंकी ने जब उससे शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी युवती को लगातार परेशान करता था। इसके बाद पिंकी ने होटल के उसी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कोतवाली पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए। इसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed